Latest Newsझारखंडसब कुछ जानते हुए अनजान बनी हुई है रांची पुलिस, सूचना के...

सब कुछ जानते हुए अनजान बनी हुई है रांची पुलिस, सूचना के बावजूद जारी है मवेशियों की तस्करी!

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची-टाटा रोड (Ranchi-Tata Road) में हो रही बेखौफ गोवंश की तस्करी जारी रहने की वजह से पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुख्ता सूचना के बावजूद रांची जिले की पांच थानों की पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

ऐसे में सवाल उठना स्वभाविक है आखिर किसके संरक्षण में यह धंधा चल रहा है।

राज्य के CM, DGP रांची पुलिस को ट्वीट कर भी यह सवाल उठाया गया है कि आखिर पुलिसकर्मियों से ऐसी क्या सांठगांठ है कि एक ही पिकअप वैन JH01EE6183 हर दिन सुबह से लेकर रात तक से मवेशियों की तस्करी कर रहा है।

बुंडू DSP के अलावा बुंडू, तमाड़, दशम फॉल थाना, नामकुम और लोवर बाजार थाना को सूचना रहते हुए भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

इस रूट में हो रही तस्करी

तस्कर तमाड़ थाना क्षेत्र के रानी बाजार (Rani Bazaar) से मवेशियों को उठाता हैं। वहां से बुंडू, दशम फॉल और नामकुम थाना क्षेत्र पार करते हुए लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटाटोली चौक पहुंचते हैं, वहां से अवैध वधशालाओं में सप्लाई की जा रही है।

पशु तस्कर (Animal Smugglers) बेखौफ होकर इस वाहन से मवेशियों की ठूंस-ठूंस कर ढुलाई रहा है। दूसरी तरफ पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है व मूकदर्शक बनी हुई है।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...