Homeझारखंडकोडरमा में नाम आंखों से श्रद्धालुओं ने मां दुर्गे की प्रतिमा को...

कोडरमा में नाम आंखों से श्रद्धालुओं ने मां दुर्गे की प्रतिमा को किया विसर्जित

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोडरमा : अगले बरस तू जल्दी आना की कामना और नाम आंखों से श्रद्धालुओं ने बुधवार को मां दुर्गे को विदाई (Farewell to Maa Durga) देते हुए प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता रानी को विदाई दी। इससे पहले सुहागिन महिलाओं ने सिंदूर खेला (Sindur Khela) के साथ मां दुर्गा का खोंइछा भरकर सुख, समृद्धि का आशीर्वाद लिया।

सिंदूर खेला के समय माहौल भावुक हो गया। ज्यादातर महिलाओं की आंखें नम हो गईं। प्रतिमा विसर्जन से पूर्व सुबह में पूजा पंडालों व मंदिरों में स्थापित कलश का क्षेत्र के नदी, तालाब व सरोवरों में श्रद्धा के साथ विसर्जन किया गया।

दोपहर बाद शहर और आसपास के इलाकों में विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल युवा, बच्चे व बुजुर्ग रंग-अबीर उड़ाते हुए और डीजे की धुन पर थिरते चल रहे थे।

पुलिस बल के साथ जुलूस में मौजूद रहे

कोडरमा के बोना काली, कोडरमा बाजार, तिलैया बेलाटांड़, अड्डी बंगला, महाराणा प्रताप चौक, बिशुनपुर रोड, ताराटांड़ आदि जगहों पर स्थापित मां दुर्गा व अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं विधिवत पूजा-अर्चना के बाद विसर्जित कर दी गईं।

विसर्जन यात्रा में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और तय रूट चार्ट के अनुसार प्रतिमाओं का विसर्जन (Statues Immersion) निर्धारित तालाब में सुनिश्चित कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ जुलूस में मौजूद रहे। दंडाधिकारी व शांति समिति के सदस्य भी मुस्तैद दिखे।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...