Homeझारखंडकोडरमा जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान

कोडरमा जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान

Published on

spot_img

कोडरमा: जिला अधिवक्ता संघ कोडरमा के दो वर्षीय चुनाव 2023-25 की तारीख की घोषणा (Announcement of  Two-Year Elections 2023-25) की गई। 12 अक्टूबर को मतदान किया जाएगा एवं 13 अक्टूबर को प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा।

अधिवक्ता संघ की चुनाव प्रक्रिया में अधिवक्ता प्रकाश राम चुनाव पदाधिकारी बनाए गए हैं। उनके सहयोग के लिए अधिवक्ता सुधीर कुमार सिंहा एवं अधिवक्ता तरुण लाल, धर्मचंद मौनका है।

29 सितंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ। तीन अक्टूबर से नामांकन विपत्र की बिक्री समय तीन बजे दोपहर से शाम पांच बजे तक किया जाएगा।

चार अक्टूबर एवं पांच अक्टूबर नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ समय तीन बजे दोपहर से पांच शाम बजे तक किया जाएगा। सात अक्टूबर को उम्मीदवार अपने नाम वापसी 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक कर सकते हैं।

कुल 17 सदस्यों का चुनाव किया जाएगा

छटनी एवं प्रत्याशियों के अंतिम सूची का प्रकाशन भी इसी दिन किया जाएगा। 12 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान किया जाएगा एवं शाम चार बजे से मतगणना उसके बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी। 13 अक्टूबर को जीते हुए प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा।

कोडरमा जिला अधिवक्ता संघ में 363 सदस्य हैं, जिसमें 297 सदस्य ही मतदान में भाग ले सकते हैं, जो भी अधिवक्ता का मासिक शुल्क छह माह से अधिक बकाया है, उन्हें चुनाव पदाधिकारी द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि वे सदस्य दो दिनों के अंदर अपना बकाया शुल्क जमा कर दे अन्यथा मतदान प्रक्रिया (Voting Process) से उन्हें वंचित रहना पड़ेगा।

चुनाव प्रक्रिया में कुल 17 सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिन, दो सहसचिव, कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष एवं नौ कार्यकारिणी सदस्य होंगे।

spot_img

Latest articles

30 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा-आंध्र के दो अपराधी गिरफ्तार

Palamu Crime News: पलामू जिले के लेस्लीगंज में 20 जून की देर शाम बाइक...

Vivo X200 FE की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, टीजर वीडियो में दिखी फोन की पहली झलक

Vivo X200 FE launch: Vivo ने अपने ऑफिशियल X हैंडल (@Vivo_India) पर टीजर वीडियो...

हजारीबाग पुलिस का फरार अपराधियों पर बड़ा प्रहार, 107 अभियुक्त गिरफ्तार

Jharkhand News: हजारीबाग जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस...

कोलकाता-दिल्ली नेशनल हाइवे पर झरी पुल के पास दो ट्रकों की भीषण टक्कर

Jharkhand News: गिरीडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में कोलकाता-दिल्ली नेशनल हाइवे पर झरी...

खबरें और भी हैं...