झारखंड : पुराने विवाद में शख्स को मारी चार गोली, रिम्स रेफर ; जबड़ा में लगी दो गोली

Digital News
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: जिले के परसाबाद स्थित गड़गी में शनिवार को लोचन साव को गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया।

चार गोली लगने के बाद घायल लोचन साव को सदर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार पुराने विवाद में उक्त घटना हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दिन के 11 बजे की घटना है।

सुरेश साहू पुत्र महादेव साव एवं अन्य लोग चार मोटरसाइकिल से लोचन साव के घर आए।

वहां सुरेश साव ने आसमानी फायर किया और लोचन साव पर ताबड़तोड़ चार गोली चला दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

लोचन साव को दो गोली जबड़ा में लगा, जिससे जबड़ा टूट गया है, वहीं एक गोली कांख में लगी और एक गोली कोहनी में लगी।

डॉक्टर के अनुसार जबड़ा में लगा हुआ गोली निकल गया और कांख में और हाथ में लगी गोली नहीं निकल पाई है।

सदर अस्पताल में गोली निकालने की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें तत्काल रांची रेफर किया गया है।

डॉ अभिषेक के अनुसार लोचन साव को गोली लगने के बाद पूरा जबड़ा टूट गया, कान फट गया, कोहनी में जख्म है और शरीर से बहुत ज्यादा ब्लड गिर चुका है। ब्लड की व्यवस्था की गई है और रांची रेफर किया गया है।

लोचन साव के मझले पुत्र लक्ष्मण साव के अनुसार उनके सामने पूरी घटना हुई है।

इनके अनुसार 10-12 लोग मोटरसाइकिल से घर पर आए, जिनमें सुरेश साव पुत्र महादेव साव, अशोक साव पुत्र रमन साव, लाछो साव पुत्र जानकी साव, विजय साव पुत्र महादेव साव, सुरेंद्र साहू पुत्र महादेव साव, चंदन साहू पुत्र सुरेश साहू और विनोद यादव सहयोगी रूप में आए थे।

विजय साव के दो पुत्र वासुदेव साव, वीरेंद्र साव, सुरेंद्र साव के तीन पुत्र मिथलेश साव दिनेश साव, कारू साव, सहदैव साव पुत्र सुरेश साव, यह सभी लोग हाथों में हथियार लेकर आए थे और घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया।

लक्ष्मण साव के अनुसार 10 दिन पूर्व सनहा भी दर्ज कराया गया था, पर इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी।

एसपी कुमार गौरव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

पुराने विवाद में उक्त घटना को अंजाम दिया गया है और अपराधियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article