संजय मर्डर कांड के आरोपियों को अरेस्ट करने के लिए किया सड़क जाम, 15 दिसंबर को…

तिलैया थाना अंतर्गत विगत 15 दिसंबर की रात्रि में गांधी स्कूल रोड स्थित मास्टर मोहल्ला में रास्ता विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में घायल व्यक्ति संजय सिंह की रांची के RIMS में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई थी।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Koderma Sanjay Murder Case: संजय सिंह (Sanjay Singh) की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग को लेकर गुरुवार को तिलैया थाना के सामने सड़क जाम किया गया। मृतक संजय सिंह के परिजन और मुहल्ले के लोग सड़क जाम में शामिल थे जो लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

तिलैया थाना अंतर्गत विगत 15 दिसंबर की रात्रि में गांधी स्कूल रोड स्थित मास्टर मोहल्ला में रास्ता विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में घायल व्यक्ति संजय सिंह की रांची के RIMS में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई थी।

घटना के बाद आरोपित परिवार सहित घर में ताला लगाकर फरार हो चुके थे। मामले को लेकर 15 दिसंबर को थाना में दो अलग-अलग प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी, जिसमें प्रथम प्राथमिकी में संगीता सिंह ने प्रेम कपूर, राज कपूर, दोनों के पिता सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक कैलाश प्रसाद यादव एवं सोनू कुमार को अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज कराया था।

घटना के बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई

वहींदूसरे पक्ष के प्रेम कपूर ने भी संजय सिंह सहित आठ अन्य लोगों पर छेड़खानी, मारपीट एवं छिनतई (Assault and Snatching) को लेकर मामला दर्ज कराया गया था। इधर गम्भीर रूप से घायल संजय सिंह की इलाज के दौरान बुधवार को RIMS में मौत हो गई। इस बड़ी घटना के बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई।

मृतक संजय सिंह का शव गुरुवार को तिलैया पहुंचा, जिसके बाद लोगों ने इंसाफ की गुहार लगाते हए सड़क जाम कर दिया। देर शाम को कोडरमा SDO संदीप मीणा, DSP प्रशिक्षु दिवाकर कुमार वहां पहुंचे पर आक्रोशित परिजन SP के आने की मांग कर रहे थे। इस दौरान जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता भी वहां पहुंचीं और परिजनों से बातचीत की। इधर देर शाम आरोपियों को गिरफ्तार करने के आश्वासन पर सड़क जाम हटा लिया गया।

Share This Article