Homeझारखंडभूमि विवाद ने लिया खूनी रूप, चचेरे भाई ने वार्ड सदस्य पर...

भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप, चचेरे भाई ने वार्ड सदस्य पर तीर से किया हमला

Published on

spot_img

Chaibasa News: चाईबासा के गुआ थाना क्षेत्र के नुईया गांव में सोमवार को भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चचेरे भाई गालू चाम्पिया ने वार्ड सदस्य सोमनाथ चाम्पिया (38) पर तीर-धनुष से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सोमनाथ की पीठ, जांघ और हाथ में तीन तीर लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

क्या है मामला

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सोमनाथ अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी गालू चाम्पिया ने अचानक उन पर तीरों से हमला कर दिया। घायल अवस्था में सोमनाथ ने पास के ग्रामीणों को सूचना दी और उनकी मदद से गुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

वहां डॉ. संजय मंडल की टीम ने तीर निकालकर उनकी जान बचाई। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि सोमनाथ की हालत अब स्थिर है, लेकिन उन्हें रांची रिम्स रेफर किया गया है।

पुराना विवाद बना कारण

ग्रामीण मुंडा दुरसु चाम्पिया ने बताया कि सोमनाथ और गालू के बीच डेढ़ एकड़ पैतृक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। गालू पहले भी सोमनाथ पर हमला कर चुका है, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज थी। इस बार विवाद तब भड़का जब सोमनाथ ने जमीन पर खेती शुरू की, जिसे गालू अपनी बताता है।

घटना की सूचना मिलते ही गुआ थाना प्रभारी राकेश कुमार साहू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गालू चाम्पिया को तीर-धनुष के साथ गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि गालू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 307 (ह्त्या का प्रयास), 326 (खतरनाक हथियार से गंभीर चोट) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को मंगलवार को चाईबासा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

spot_img

Latest articles

झारखंड में सड़क निर्माण की रफ्तार, 2020-21 से 2024-25 तक बड़ी कामयाबी

Road construction in Jharkhand: झारखंड में सड़क निर्माण ने वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25...

रांची में अधिवक्ता भूषण भगत को कार ने मारी टक्कर, जान मारने का आरोप, पुंदाग ओपी में FIR

Ranchi Crime News: रांची में पुंदाग के अधिवक्ता भूषण भगत ने एक कार चालक...

800 करोड़ के GST घोटाले के सभी आरोपी की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ी

Ranchi News: 800 करोड़ रुपये से अधिक के चर्चित जीएसटी घोटाले में मुख्य आरोपी...

खबरें और भी हैं...