पलामू के एक पुल पर लगा था लैंडमाइंस, बम निरोधक दस्ता ने किया डिफ्यूज

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: जिले के मनातू थाना क्षेत्र में स्थित एक पुलिया में लगी लैंड माइंस (Palamu Land Mines) बरामद किए गए है।

लैंडमाइंस को सुरक्षा बलों ने वक्त रहते नष्ट कर दिया। पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा (SP Chandan Kumar Sinha) ने लैंडमाइंस की बरामद होने की पुष्टि की है।

बम निरोधक दस्ता ने लैंडमाइंस किया डिफ्यूज

पलामू SP ने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने इस लैंड माइंस को डिफ्यूज (Diffuse) कर दिया है। बताया जा रहा है कि CRPF 134 बटालियन के टीम चक इलाके में माओवादियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही थी।

इसी क्रम में एक पुलिया पर जवानों को तार नजर आया। जब जवानों ने देखा तो पुल के नीचे एक लैंड माइंस लगा हुआ था।

जिसके बाद बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया। मौके पर पहुंची बम निरोधक दस्ता की टीम ने लैंड माइंस डिफ्यूज (Land Mines Diffuse) कर दिया।

Share This Article