Homeझारखंडबम विस्फोट की कोशिश नाकाम होने के बाद अपराधियों ने फेंका पर्चा,...

बम विस्फोट की कोशिश नाकाम होने के बाद अपराधियों ने फेंका पर्चा, JJMP के नाम पर..

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Latehar Bomb Blast: लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजारटांड़ निवासी दिनेश सिंह के घर में बुधवार रात अज्ञात अपराधियों ने बम विस्फोट (Bomb Blast) करने का प्रयास किया।

हालांकि विस्फोट पूरी तरह सफल नहीं होने के कारण घर को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। घटनास्थल पर एक पर्चा बरामद किया गया। पर्चा (Leaflet) नक्सली संगठन JJMP के नाम पर छोड़ गया था।

हालांकि JJMP के प्रवक्ता कर्मवीर ने एक विज्ञप्ति जारी कर घटनास्थल पर बरामद पर्चा को पूरी तरह फर्जी बताया है और इस घटना में संगठन की संलिप्तता से इनकार किया है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार रात दिनेश सिंह अपने घर में सोया हुआ था। इस बीच रात एक बजे विस्फोट की आवाज आई। दिनेश ने बताया कि आवाज सुनकर उन लोगों ने सोचा कि किसी का टायर फटा होगा।

लेकिन सुबह उठकर देखा तो घर के बरामदे में एक बम रखा हुआ था और काफी लंबी दूरी तक बिजली के तार लगाए हुए थे। घटनास्थल पर दिनेश ने एक पर्चा भी पड़ा हुआ देखा। दिनेश ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए तार और बम को जब्त कर लिया। इधर दिनेश सिंह ने बताया कि पर्चा में उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। पर्चा के माध्यम से यह कहा गया है कि मेला से पहले ही उसकी हत्या कर दी जाएगी।

इधर जेजेएमपी नक्सली संगठन के प्रवक्ता कर्मवीर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस घटना में संगठन की संलिप्तता से इनकार किया है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह संगठन को बदनाम करने की साजिश है।

इस सम्बंध में पूछने पर लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि इस घटना में किसी शरारती तत्व का हाथ है। यह नक्सली घटना नहीं है पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...