Homeक्राइमझारखंड : दादा ने की अपनी ही पोती दुधमुंही बच्ची की हत्या

झारखंड : दादा ने की अपनी ही पोती दुधमुंही बच्ची की हत्या

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लातेहार: जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मेढारी गांव में 28 दिन की एक बच्ची की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक बच्ची की मां का आरोप है कि उसके ससुर ने बच्ची की हत्या की है।

पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबकि महिला के फर्द बयान के आधार पर आरोपित जगेश्वर मिस्त्री को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है।

 पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा की बच्ची की मौत कैसे हुई ?

पुलिस के अनुसार महुआडांड़ के मेढारी गांव निवासी पवन मिस्त्री का अवैध संबंध पिछले दो वर्षों से इसी गांव की एक आदिवासी महिला के साथ था। इस बीच महिला गर्भवती हो गई।

28 दिन पहले महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया।

इसके बाद महिला के परिजनों ने पवन मिस्त्री और उसके परिजनों पर महिला से विवाह करने का दबाव बनाया।

पहले तो उन लोगों ने महिला को साथ रखने से इंकार कर दिया लेकिन बाद में समाज के दबाव में महिला और बच्ची को घर में रख लिया। इसी बीच पवन मजदूरी करने छत्तीसगढ़ चला गया।

बताया गया है कि शुक्रवार को महिला बच्ची को सुलाकर घर का काम करने लगी।

काम खत्म कर जब वापस आई तो देखा कि बच्ची के नाक से खून बह रहा है और उसकी मौत हो गई है।

इसके बाद महिला के भाई और अन्य परिजन उसके ससुराल आए। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी।

महिला और उसके भाई का आरोप है कि पवन के पिता घटना के समय घर में थे और उसी ने ही बच्ची की हत्या की है।

 उधर, घटना की जानकारी मिलने पर पवन मिस्त्री घर आया। उसका कहना है कि उसकी पत्नी ने एक दिन पहले फोन किया था कि बच्ची ठीक से सो नहीं रही है। उसने पिता पर लगाए गए आरोप को गलत बताया।

पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...