लातेहार में हथियार के साथ सात अपराधी गिरफ्तार

News Update
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seven Criminals Arrested with weapons: लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के चिरो मोड़ के पास से पुलिस ने हथियार के साथ सात अपराधियों को गिरफ्तार (Criminals Arrested) किया है।

गिरफ्तार अपराधियों में जगदीश सिंह ,बबलू सिंह, दीपक सिंह ,गणेश यादव, मनोज सिंह, अशोक लोहरा और रॉकी कुमार साव शामिल है ।सभी अपराधी चंदवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में SP कुमार गौरव (SP Kumar Gaurav) ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा थाना क्षेत्र के चिरो मोड़ के पास कुछ अपराधी जमे हुए हैं।

राहुल सिंह गिरोह के लिए काम करते थे सभी अपराधी

सूचना के बाद DSP अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित की गई और अपराधियों के खिलाफ छापेमारी की गई। पुलिस ने इस दौरान सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

SP ने बताया कि गत 10 जनवरी को चंदवा थाना क्षेत्र के लतदाग गांव के पास सड़क निर्माण के साइडिंग पर इन्हीं अपराधियों के जरिये गोलीबारी की गई थी।

सभी अपराधी राहुल सिंह गिरोह (Rahul Singh Gang) के लिए काम करते थे। इनका मुख्य धंधा लोगों में दहशत बनाकर रंगदारी वसूलने का था। SP ने बताया कि गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।

Share This Article