पकड़ा गया लवकुश शर्मा, झारखंड ATS ने बिहार से किया गिरफ्तार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने रांची (Ranchi) के कुख्यात अपराधी लव कुश शर्मा को गिरफ्तार (Arrest) किया है।

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ATS की टीम (Team) ने बिहार (Bihar) के अरवल जिला से लवकुश शर्मा को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार करने के बाद ATS की टीम उसे रांची लेकर आ रही है। एक वरीय अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

लवकुश शर्मा ने की थी कालु लामा की हत्या

उल्लेखनीय है कि शिबू सोरेन (Shibu Soren) के आवास के सामने बीते 27 जनवरी को अपराधी (Criminal) कालु लामा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस घटना को अंजाम लव कुश शर्मा के कहने पर दिया गया था। घटना के बाद लव कुश शर्मा अंडरग्रांउड (Underground) हो गया था। इसके बाद रांची पुलिस के साथ-साथ ATS भी लव कुश शर्मा की तलाश में जुटी हुई थी।

कालू लामा के हत्या के मामले में लव कुश शर्मा के भाई सोनू शर्मा को रांची पुलिस पूर्व में चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र से शराब पीने के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। लवकुश पर पूर्व से रांची में कई मामले दर्ज है।

TAGGED:
Share This Article