Latest Newsझारखंडगढ़वा में खत्म होगा तेंदुए का आतंक, शूटर शफत अली पहुंचे

गढ़वा में खत्म होगा तेंदुए का आतंक, शूटर शफत अली पहुंचे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गढ़वा: तेंदुए (Leopard) के आतंक से आजाद कराने शूटर शफत अली खान (Shooter Shafat Ali Khan) बुधवार को गढ़वा पहुंच गए हैं। रात में वह गढ़वा में विश्राम करेंगे।

शूटर शफत अली खान ने कहा कि हमें तेंदुए की तरह सोचना होगा। तेंदुआ रात में Active रहता है। सुबह आराम करता है। हमें रात में ही उसकी तलाश करनी होगी।

उन्होंने कहा कि तेंदुआ किस रास्ते से आ जा रहा है, उस रास्ते की पहचान करनी होगी। मैं अपनी टीम के साथ आया हूं। मेरी विशेष गाड़ी है जो इस काम में हमारी मदद करती है।

हमारी टीम इस तरह के मामले में Expert है। हमने कई राज्यों में आदमखोर जानवरों से लोगों को बचाया है। हमें पूरी उम्मीद है कि हम इस अभियान में सफल होंगे।

शूटर शफत अली खान को सुबह वन अधिकारी के शशि कुमार उन्हें भंडरिया प्रखंड के बिंदा गांव ले जाएंगे, जहां तेंदुए को अंतिम बार देखा गया है। इसी इलाके में वन विभाग के अधिकारियों ने पिंजरा और कैमरा लगा रखा है।

एक ऑपरेशन के दौरान उन्होंने 17,400 सुअर मारे

वन अधिकारी शशि कुमार ने बताया कि शफत अली समाज कल्याण (Social Welfare) के लिए काम करते हैं। इस तरह के काम के लिए वे कोई पैसे चार्ज नहीं करते। वन संरक्षक अधिकारी ने बताया कि तेंदुआ पर नजर रखने के लिए 10 टीम लगाई गई हैं। प्रत्येक टीम में 10-10 सदस्यों को शामिल किया गया है।

उल्लेखनीय है कि शूटर शफत अली खान की पहचान इस तरह के आमदखोर जानवर को मार गिराने के लिए है।

उन्होंने दावा किया है कि ग्वालियर में एक ऑपरेशन के दौरान उन्होंने 17,400 सुअर (PIG) मारे हैं। इसके अलावा बिहार में 7,000 जंगली सुअरों को मार चुके हैं। शफत अली के साथ मेरठ से तीन अन्य पिंजरा भी पहुंच गया है।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...