पांच राशन डीलरों के लाइसेंस किए गए रद्द

जिसके बाद अधिकारियों की जांच में इसकी पुष्टि के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग (Food Supply Department) ने सभी के लाइसेंस रद्द कर दिए

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम (East Singhbhum) के पांच जन वितरण प्रणाली (राशन) दुकानों के लाइसेंस रद्द (License Canceled) कर दिए गए।

जांच के दौरान इन सभी दुकानों के खिलाफ लाभुकों की शिकायतें मिली थीं। सभी दुकानदार विभागीय निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे।

जिसके बाद अधिकारियों की जांच में इसकी पुष्टि के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग (Food Supply Department) ने सभी के लाइसेंस रद्द कर दिए।

इसमें गुड़ाबांदा प्रखंड के भीम बास्के, पोटका में महिला विकास समिति, बोड़ाम प्रखंड में दुबराजपुर महिला समूह, मुसाबनी के अरशद आलम तथा जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र के PDS डीलर रामरतन साहू के नाम शामिल हैं।

Share This Article