Latest NewsUncategorizedLIC के IPO को दोपहर तक मिला 0.29 गुना अभिदान

LIC के IPO को दोपहर तक मिला 0.29 गुना अभिदान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को पहले दिन बुधवार दोपहर तक 0.29 गुना अभिदान मिला।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार कुल निर्गम में से पॉलिसीधारकों वाले हिस्से को पूर्ण अभिदान मिला जबकि कर्मचारियों के लिए आरक्षित हिस्से को 0.49 गुना अभिदान मिला।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) और गैर-संस्थागत खरीदारों वाले हिस्से के लिए अबतक कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

सरकार को एलआईसी के आईपीओ से 21,000 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है। वह एलआईसी में अपनी 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने जा रही है। आईपीओ के मूल्य दायरा 902 से 949 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

खुदरा निवेशकों और पात्र कर्मचारियों को प्रति इक्विटी शेयर 45 रुपये की छूट मिलेगी, जबकि एलआईसी के पॉलिसीधारक 60 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की छूट पा सकेंगे।

यह आईपीओ बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में है और इसके जरिये सरकार 22.13 करोड़ शेयर बेचना चाहती है। कंपनी के शेयर 17 मई को सूचीबद्ध हो सकते हैं।

एलआईसी ने बताया कि उसने एंकर निवेशकों से 5,627 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं जिनमें घरेलू कंपनियों की बहुतायत है।

एंकर निवेशकों के लिए 949 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की दर पर 5.92 करोड़ शेयर आरक्षित रखे गए थे।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...