Latest Newsझारखंडझारखंड में लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन कराने सड़कों पर...

झारखंड में लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन कराने सड़कों पर उतरेंगे अर्द्धसैनिक बल के जवान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: काेराेना काल में सख्ती बढ़ाने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की जरूरत काे ध्यान में रखते हुए ही गृह विभाग की ओर से पुलिस मुख्यालय से 25 कंपनी अर्द्धसैनिक बल की मांग की गई है।

ताकि इन्हें राज्य के विभिन्न जिलाें में विधि व्यवस्था के लिए तैनात किया जा सके।

मालूम हाे कि राज्य में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी संक्रमित हाे रहे हैं।

जबकि लाॅकडाउन में नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए अतिरिक्त जवानाें की जरूरत पड़ रही है।

दूसरी ओर, गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय से राज्य में काेराेना काल में विधि व्यवस्था में सहयाेग करने और इस दाैरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 25 कंपनी इंडियन रिजर्व बटालियन और आरएएफ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

रांची के उपायुक्त काे होमगार्ड के जाे जवान साैंपे गए हैं, उनकी मदद सदर अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडराें की सुरक्षा तथा मरीजों तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाना सुनिश्चित करने में ली जाएगी।

इसके पहले रिम्स में भी आईआरबी के एक साै जवानाें काे मरीजों काे ऑक्सीजन लगाने की ट्रेनिंग देकर तैनात किया गया है, जिसमें महिला और पुरुष जवान शामिल हैं।

इन्हाेंने अपना काम भी शुरू कर दिया है। इससे रिम्स में मैन पावर की कमी के बीच बड़ी मदद मिल रही है।

spot_img

Latest articles

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव, VISA सेवा बंद

Visa Services Suspended: भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इन दिनों अपने सबसे कठिन दौर...

हिजाब विवाद पर चुप्पी, दिल्ली एयरपोर्ट पर सवालों से बचते दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महिला डॉक्टर के...

26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा

Rail travel Will Expensive : रेलवे मंत्रालय की ओर से 26 दिसंबर से रेल...

मारवाड़ी कॉलेज के 41 छात्रों का WIPRO में सेलेक्शन

41 students of Marwari College Selected in WIPRO : मारवाड़ी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस...

खबरें और भी हैं...