लोहरदगा में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती: 40 बाइक जब्त, बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग पर कार्रवाई

लोहरदगा में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती, विशेष अभियान में 40 बाइक जब्त, बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग पर कार्रवाई, सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस की सख्त चेतावनी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Traffic Drive: सड़क सुरक्षा को लेकर लोहरदगा पुलिस ने मंगलवार शाम सख्त रुख अपनाते हुए विशेष जांच अभियान चलाया। यह अभियान सदर थाना क्षेत्र में शंख नदी के पास करीब शाम 5 बजे संचालित किया गया, जहां दोपहिया वाहनों की व्यापक जांच की गई।

अभियान का नेतृत्व पुलिस अधिकारियों गैलन रजवार, मुकेश कुमार और रविंद्र कुमार चौधरी ने किया। जांच के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 40 मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया। इन वाहनों को निर्धारित जुर्माना भरने के बाद ही छोड़ा जाएगा।

जांच के क्रम में वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, इंश्योरेंस समेत जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल की गई। खास तौर पर बिना हेलमेट वाहन चलाने और ट्रिपल लोडिंग करने वालों पर सख्ती बरती गई।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।