
लखनऊ : लोहम के संस्थापक और सीइओ रजत वर्मा ने बुधवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने एडवांस मटेरियल के रिसर्च और इंजीनियरिंग में संभावनाओं पर चर्चा की। इस मुलाकात में उनके साथ लोहम के चीफ ऑफ स्टाफ आयुष साबत भी उनके साथ रहे।

इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोहम समूह ने यूपी में भारत का पहला रेयर अर्थ मैग्नेट इंटीग्रेटेड फैसिलिटी बनाने का प्रस्ताव सरकार को दिया है। यह उत्तर प्रदेश में निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।
