Homeअजब गज़बदुनिया की सबसे छोटी कार से पूरा किया ब्रिटेन का सफर

दुनिया की सबसे छोटी कार से पूरा किया ब्रिटेन का सफर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लंदन: दुनिया में कई लोगों को अजीबोगरीब रिकार्ड्स बनाने का शौक होता है।

कुछ लोग इस शौक में आसान काम को भी काफी कठिन बना लेते हैं। यूके में रहने वाले 31 साल के एलेक्स ने भी ऐसे ही एक आसान सफर को काफी मुश्किल बना डाला।

दुनिया की सबसे छोटी कार से पूरा किया ब्रिटेन का सफर

उसने यूके को एक से दूसरे छोर तक कवर किया, वह भी दुनिया की सबसे छोटी कार में। इस जर्नी में एलेक्स की कार की सबसे तेज स्पीड थी 23 माइल प्रति घंटे।

गूगल मैप्स के आधार पर यह जर्नी जो जॉन ओग्रोट्स से लैंड्सइंड तक होती है, को पूरा करने में ज्यादा से ज्यादा 14 घंटे का समय लगता है।

लेकिन यह जर्नी एलेक्स ने तीन हफ्ते में पूरी की। एलेक्स ने यह जर्नी 13 नवंबर को शुरू की थी। इसके तीन हफ्ते बाद उसकी जर्नी खत्म हुई।

सड़क पर एलेक्स को सभी घूरकर देखते कार इतनी छोटी, ऊपर से इसकी स्पीड की वजह से भी ये लोगों की नजर में आ जा रही थी।
एलेक्स ने पील पी50 कार से यह सफर पूरा किया है।

दुनिया की सबसे छोटी कार से पूरा किया ब्रिटेन का सफर

इस कार में सिर्फ एक दरवाजा होता है। इसे 1962 से 1965 तक बनाया गया था। इसके बाद कार का प्रॉडक्शन रोक दिया गया। कार का पेट्रोल मॉडल 2011 में मार्केट में आया।

एलेक्स की यह जर्नी 14 सौ मील की थी। इस छोटी सी कार के अंदर तीन हफ्ते बैठना एक चैलेंज था। एलेक्स की हाइट 5 फीट 11 इंच है। ऐसे में इस कार में समाना भी चैलेंज था।

कार सिर्फ 137 सीएम लंबा था और 99 सीएम चौड़ा। इसके सामने सबसे बड़ा चैलेंज था मौसम को झेलना। कार का वजन काफी कम था।

इस कारण यूके में हाल में आए तूफ़ान में इसे चलाना काफी मुश्किल था। लेकिन एलेक्स ने सफलता हासिल कर ली। अपनी मुश्किल जर्नी के बारे में बात करते हुए एलेक्स ने बताया कि एक ऐसा मोमेंट आया था जब कार से उनका नियंत्रण चला गया था।

लेकिन इसके बाद उसने खुद को संभाल लिया। जर्नी के दौरान लोग एलेक्स तस्वीर खिंचवाते और कई लोगों ने उनकी तारीफ भी की। एलेक्स के मुताबिक़, लोग काफी सपोर्टिव थे।

कई लोगों ने उनकी कार में तेल भरवाया। कई ने उन्हें रास्ते में खाना खिलाया। ये एलेक्स के लिए अबतक का सबसे यादगार एक्सपीरियंस साबित हुआ।

spot_img

Latest articles

असम में बहुविवाह अब अपराध, विधानसभा में पास हुआ ऐतिहासिक बिल, दोषी को 10 साल की सजा

Polygamy is now a crime in Assam : असम विधानसभा ने गुरुवार को बहुविवाह...

YouTuber शादाब जकाती गिरफ्तार, Video मेंअश्लील कंटेंट में इस्तेमाल करने का आरोप

YouTuber Shadab Jakati arrested : मेरठ पुलिस ने YouTuber शादाब जकाती को गिरफ्तार किया...

झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार से 11 दिसंबर तक मांगी जांच रिपोर्ट

Jharkhand High Court : हजारीबाग में करीब 450 एकड़ वन भूमि को रैयती बताकर...

रांची पुलिस टीम पर फायरिंग मामला, आरोपी हरिस अंसारी की जमानत याचिका खारिज

Ranchi Police Firing Case : रांची पुलिस पर फायरिंग के आरोप में जेल में...

खबरें और भी हैं...

YouTuber शादाब जकाती गिरफ्तार, Video मेंअश्लील कंटेंट में इस्तेमाल करने का आरोप

YouTuber Shadab Jakati arrested : मेरठ पुलिस ने YouTuber शादाब जकाती को गिरफ्तार किया...

झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार से 11 दिसंबर तक मांगी जांच रिपोर्ट

Jharkhand High Court : हजारीबाग में करीब 450 एकड़ वन भूमि को रैयती बताकर...