पलामू में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: जिला मुख्यालय (District Headquarters) में मंगलवार को राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (Lord Birsa Munda Jayanti) मनाई गई।

इस मौके पर जिला के प्रशासनिक अधिकारियों और पदाधिकारियों ने स्टेशन रोड पर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा (Statue of Lord Birsa Munda) पर माल्यार्पण किया।

प्रमंडलीय आयुक्त जटाशंकर चौधरी, DIG राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे, एसपी चंदन कुमार सिन्हा, प्रशिक्षु IAS श्रीकांत विसपुते आदि ने माल्यार्पण किया।

विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित थे

उपायुक्त ने कहा कि आज की तिथि झारखंड वासियों (Jharkhand people) के लिए गौरवपूर्ण है। क्योंकि, आज ही के दिन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है और राज्य का स्थापना दिवस भी। उन्होंने कहा कि जिले की खुशहाली एवं संपूर्ण विकास के लिए सबकी सहभागिता ज़रूरी है।

SP ने कहा कि सभी लोगों को भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है। साथ ही महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने से ही समाज में बेहतर वातावरण तैयार होता है।

इस मौके पर जिले के विभिन्न प्रशासनिक पदाधिकारी समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों (Various Social Organizations) के लोग उपस्थित थे।

Share This Article