
नई दिल्ली : नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही आम लोगों और कारोबारियों के लिए LPG गैस को लेकर बड़ा अपडेट आया है। सरकारी तेल कंपनियों ने 1 अप्रैल 2026 से कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर की कीमत भी बढ़ाई गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम फिलहाल नहीं बढ़ाए गए हैं।
कमर्शियल सिलेंडर हुआ और महंगा
19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में देशभर में ₹195 से ₹218 तक की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में अब इसकी कीमत ₹2,078.50 हो गई है, जबकि कोलकाता में यह ₹2,208 तक पहुंच गया है। गौर करने वाली बात यह है कि 1 मार्च को भी कमर्शियल गैस के दाम ₹114.50 बढ़ाए गए थे। लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे होटल, ढाबा और फूड बिजनेस पर पड़ सकता है। ऐसे में बाहर खाने-पीने का खर्च बढ़ना तय माना जा रहा है।
प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर के नए रेट
दिल्ली
5 किलो (छोटू): ₹549.00
14.2 किलो (घरेलू): ₹913.00
19 किलो (कमर्शियल): ₹2,078.50
मुंबई
5 किलो (छोटू): ₹530.00
14.2 किलो (घरेलू): ₹912.50
19 किलो (कमर्शियल): ₹2,031.00
कोलकाता
5 किलो (छोटू): ₹572.00
14.2 किलो (घरेलू): ₹939.00
19 किलो (कमर्शियल): ₹2,208.00
पटना
5 किलो (छोटू): ₹608.00
14.2 किलो (घरेलू): ₹1,002.50
19 किलो (कमर्शियल): ₹2,596.00
रांची
5 किलो (छोटू): ₹584.50
14.2 किलो (घरेलू): ₹970.50
19 किलो (कमर्शियल): ₹2,256.50
भोपाल
5 किलो (छोटू): ₹556.00
14.2 किलो (घरेलू): ₹918.50
19 किलो (कमर्शियल): ₹2,081.50
कमर्शियल सिलेंडर के साथ-साथ 5 किलो वाले छोटे FTL (फ्री ट्रेड LPG) सिलेंडर की कीमत में भी ₹51 की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में अब इसकी कीमत ₹549 हो गई है, जो पहले ₹498 थी। यह छोटा सिलेंडर खासकर छोटे दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी वालों और बाहर काम करने वाले मजदूरों के बीच काफी इस्तेमाल होता है। ऐसे में इसकी कीमत बढ़ने से इन पर सीधा असर पड़ेगा।
घरेलू गैस में फिलहाल राहत
जहां एक तरफ कमर्शियल गैस के दाम बढ़े हैं, वहीं घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत बनी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में यह अभी भी ₹913 में मिल रहा है। बता दें कि घरेलू गैस के दामों में आखिरी बार 7 मार्च को ₹60 की बढ़ोतरी हुई थी। कुल मिलाकर, नए वित्त वर्ष की शुरुआत में कमर्शियल और छोटे सिलेंडर महंगे होने से कारोबारियों और छोटे कामगारों पर दबाव बढ़ेगा। हालांकि घरेलू गैस के दाम स्थिर रहने से आम लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है।
