लखनऊ में फल और सब्जी मंडी में लगी आग, 15-20 दुकानें जलकर खाक

लखनऊ के कृष्णानगर मंडी में देर रात भीषण आग से 15–20 दुकानें जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ: लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में एक फल और सब्जी मंडी में बृहस्पतिवार देर रात आग लग जाने से लगभग 15 से 20 दुकान जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अमित कुमार आनंद ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आग एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और बाद में आसपास की दुकानों में फैल गई।’’ अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।