HomeUncategorizedमध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी के भाषण के बाद भड़क उठे CM...

मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी के भाषण के बाद भड़क उठे CM शिवराज, पूछे तीखे सवाल…

Published on

spot_img

Priyanka Gandhi in Madhya Pradesh: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाड्रा गुरुवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर मंडला जिले के रामनगर पहुंची और यहां पार्टी की जन आक्रोश यात्रा की सभा को संबोधित किया।

मप्र के प्रवास पर आईं प्रियंका गांधी वाड्रा पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने निशाना साधते हुए उनसे तीखे सवाल पूछे हैं।

उन्होंने कहा कि आपकी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह PFI पर कार्रवाई का विरोध क्यों कर रहे हैं, क्या आप उनके बयान से सहमत हैं?

मुख्यमंत्री चौहान ने गुरुवार को भोपाल में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि PFI टेरर फंडिंग करती है। आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त है। इससे जुड़े लोग देश के दुश्मन हैं। PFI पर कार्रवाई होती है, तो दिग्विजय सिंह इसका विरोध करते हैं।

शिवराज ने प्रियंका से सवाल करते हुए कहा…

क्या यही कांग्रेस का स्टैंड है? आतंकवादियों की महिमा मंडित करना, सर्जिकल स्ट्राइक का विरोध करना, PFI  पर कार्रवाई का विरोध करने वाले बयान से क्या आप भी सहमत हैं?

उन्होंने ने कहा कि प्रियंका जी, आज मध्य प्रदेश में आपको जवाब देना पड़ेगा, क्या दिग्विजय सिंह के बयान से आप सहमत हैं। कांग्रेस जवाब दे, प्रियंका वाड्रा जवाब दें। क्या PFI पर कार्रवाई का कांग्रेस विरोध कर रही है।

शिवराज ने प्रियंका से सवाल करते हुए कहा कि आप मंडला में हैं, जो आदिवासी जिला है। प्रदेश की बैगा, भारिया, सहरिया जाति की पिछड़ी बहनों को मैं 1000 रुपये देता था, कमलनाथ ने, कांग्रेस सरकार ने इसको क्यों बंद करवा दिया? आदिवासी बहनें आपसे जवाब मांग रही हैं।

मुंह में राम बगल में छुरी, सामने आदिवासी प्रेम और पीछे दी गई सुविधा को समाप्त करने का अपराध आपने क्यों किया? प्रियंका जी, जवाब तो देना होगा। क्या प्रियंका जी, पिछली बार की तरह मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में फिर झूठ की गारंटी देने आ रही हैं, जवाब तो देना होगा।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...