HomeUncategorizedमध्य प्रदेश कोर्ट को मिले सात नए जज

मध्य प्रदेश कोर्ट को मिले सात नए जज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जबलपुर/भोपाल: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (Madhya Pradesh High Court) को सात नए न्यायाधीश मिल गए हैं। प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ (Ravi Malimath) ने सोमवार को सीजे कोर्ट में आयोजित साधारण समारोह में नए सातों न्यायाधीशों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। इसके साथ ही सातों ने पदभार संभाल लिया है।

शपथ ग्रहण समारोह (Oath Taking Ceremony) में महाधिवक्ता, स्टेट बार चेयरमैन, हाई कोर्ट एवं एडवोकेट्स बार अध्यक्ष, सीनियर एडवोकेट्स कौंसिल अध्यक्ष, डिप्टी सालिसिटर जनरल व मुख्य न्यायाधीश ने नए न्यायाधीशों का व्यक्तित्व-कृतित्व रेखांकित किया। सातों ने अपने संबोधन में अपनी प्रगति के सूत्र बताए। इस दौरान सभी न्यायाधीश मंचासीन रहे।

अभी 12 पद खाली

जिन नवागत न्यायाधीशों को शपथ ग्रहण कराई गई, उनमें न्यायमूर्ति विनय सराफ, विवेक जैन, राजेन्द्र कुमार वाणी, प्रमोद कुमार अग्रवाल, बिनोद कुमार द्विवेदी, देवनारायण मिश्रा और गजेंद्र सिंह शामिल हैं। सात नए न्यायाधीश मिलने के बाद मप्र हाई कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ गई है।

यहां जजों के कुल स्वीकृत 53 पद हैं, जिन पर मात्र 34 जज कार्यरत थे। सात नए जजों के आने से इनकी संख्या 41 हो गई। इसके बाद भी अभी 12 पद खाली हैं।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अनुशंसा के बाद कानून मंत्रालय दो दिन पहले ही यानी बीते शनिवार को मप्र हाई कोर्ट में सात नए जजों के नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी की थी।

इनमें पांच वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों की पदोन्नति कर उन्हें हाई कोर्ट (High Court) का जज बनाया गया है, वहीं दो अधिवक्ताओं को भी न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...