HomeUncategorizedमहाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इस्तीफा दिया

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इस्तीफा दिया

Published on

spot_img

मुंबई: महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को  मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। देशमुख ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अपना इस्तीफा सौंपा, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है।

कोई अन्य व्यवस्था होने तक गृहमंत्री का कामकाज भी मुख्यमंत्री ही संभालेंगे।

अनिल देशमुख ने मुख्यमंत्री को दिए इस्तीफे में कहा है कि हाईकोर्ट ने सोमवार को परमबीर सिंह के आरोपों की प्राथमिक जांच का आदेश दिया है। इसी वजह से वे गृहमंत्री पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री नवाब मलिक ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्णय के बाद अनिल देशमुख रांकापा प्रमुख शरद पवार से मिले थे। शरद पवार के समक्ष अनिल देशमुख ने इस्तीफा देने की इच्छा जताई थी।

शरद पवार ने अनिल देशमुख के निर्णय को सही बताया। इसके बाद देशमुख ने वर्षा बंगले पर जाकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

उल्लेखनीय है कि अनिल देशमुख महाविकास आघाड़ी सरकार में इस्तीफा देने वाले दूसरे मंत्री हैं।

अनिल देशमुख को पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह की ओर से लगाए गए 100 करोड़ रुपये प्रतिमाह रंगदारी वसूलने के आरोप के बाद इस्तीफा देना पड़ा है।

इसके पहले वन मंत्री संजय राठोड़ ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को दिया था। संजय राठोड़ पर एक महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने अनिल देशमुख के इस्तीफे का स्वागत किया है। चंद्रकांत पाटील ने कहा कि सीबीआई जांच में अभी बहुत से लोगों के नाम सामने आने वाले हैं।

spot_img

Latest articles

रांची सिविल कोर्ट ने 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी पॉलूस तिर्की को ठहराया दोषी

Jharkhand News: Ranchi Civil Court ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना, इस मामले में की CBI जांच की मांग

Jharkhand News: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन...

बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 4 अपराधी गिरफ्तार

Jharkhand Devghar News: देवघर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

साहिबगंज अवैध खनन केस : निमाई चंद्र ने PMLA कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत

Jharkhand News: साहिबगंज में अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्य आरोपी...

खबरें और भी हैं...