Homeझारखंडमहाशिवरात्रि पर शिव की भक्ति में डूबे दिखे विधायक इरफान अंसारी, भाजपा...

महाशिवरात्रि पर शिव की भक्ति में डूबे दिखे विधायक इरफान अंसारी, भाजपा वालों से कहा- आपलोग भी रोजे रखो

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Mahashivratri: शुक्रवार को देशभर में महाशिवरात्रि (Mahashivratri) की धूम रही। जामताड़ा (Jamtara) में भी शिवभक्तों ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान जामताड़ा विधायक Dr. Irfan Ansari चर्चा के केंद्र रहे।

अपने अलग अंदाज के लिए जाने जानेवाले विधायक डॉ इरफान अंसारी भी शिव भक्ति में डूबे दिखे। इस अवसर पर उन्होंने न सिर्फ शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की और माथा टेका, बल्कि उपवास भी रखा।

इस मौके पर उन्होंने भाजपा वालों को ढोंगी बताते हुए उन्हें रमजान में रोजा रखने की नसीहत भी दे डाली।

Image

Mahashivratri के अवसर पर विधायक डॉ इरफान अंसारी Jamtara के राजबाड़ी स्थित पुराने शिव मंदिर पहुंचे और पूजा की। उन्होंने शिवजी से सबको शक्ति देने की कामना की।

उन्होंने कहा कि Mahashivratri काफी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनायी जाती है। शिव की महिमा अपरंपार है। शिव में शक्ति है, शिव सबको शक्ति दें और सबका मंगल हो।

Image

विधायक ने BJP वालों पर धर्म के नाम पर भाईचारा बिगाड़ने का आरोप लगाया और उन्हें ढोंगी बताया। उन्होंने BJP वालों को रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के धर्म के प्रति समर्पण भाव दिखाते हुए रोजा रखने की नसीहत भी दी। कहा कि इससे समाज में और देश में अच्छा संदेश जायेगा।

डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि Mahashivratri पर उपवास रखने और पूजा करने का उनका एकमात्र मकसद है कि देश में अच्छा संदेश जाये।

Image

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...