Homeऑटोनए फीचर्स से लैस होगी Mahindra XUV 700, मिलेगा नया 6-सीटर वेरिएंट

नए फीचर्स से लैस होगी Mahindra XUV 700, मिलेगा नया 6-सीटर वेरिएंट

Published on

spot_img

Mahindra XUV 700: महिंद्रा XUV700 का कंपनी की बिक्री और सफलता में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। महिंद्रा XUV700 (Mahindra XUV700) मॉडल लाइनअप में नए 6-सीटर वेरिएंट को पेश करने की तैयारी कर रहा है।

वर्तमान में, XUV700 दो सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन- 5 और 7-सीटर में उपलब्ध है, जो 2.0L mStallion टर्बो पेट्रोल और 2.2L mHawk डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स (Manual and Automatic Gearbox) विकल्पों के साथ आती है।

नए फीचर्स से लैस होगी Mahindra XUV 700, मिलेगा नया 6-सीटर वेरिएंट - Mahindra XUV 700 will be equipped with new features, new 6-seater variant will be available

लगभग 2.86 लाख ऑर्डर पेंडिंग

कंपनी की ओर से हाल ही में जानकारी मिली थी कि उसके पास उसकी SUV के लिए लगभग 2.86 लाख ऑर्डर पेंडिंग (Order Pending) हैं, जिसमें XUV700 की भी बड़ी हिस्सेदारी है।

महिंद्रा की बुकिंग में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, पिछले कुछ महीनों में XUV700 के लिए औसतन हर महीने 51,000 बुकिंग हुई हैं, और अभी इसके 70,000 बुकिंग की डिलिवरी होनी बाकी है।

साथ ही अन्य मॉडल्स के लिए भी बड़ा बैकलॉग है, जिसमें स्कॉर्पियो (N and Classic) के लिए 1,19,000, थार के लिए 76,000, बोलेरो के लिए 11,000 और XUV 300 और XUV 400 के लिए 10,000 बुकिंग शामिल हैं।अधिक मांग को देखते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी तीन सबसे अधिक डिमांड वाली SUV – थार, XUV 700 और स्कॉर्पियो का उत्पादन बढ़ा दिया है।

नए फीचर्स से लैस होगी Mahindra XUV 700, मिलेगा नया 6-सीटर वेरिएंट - Mahindra XUV 700 will be equipped with new features, new 6-seater variant will be available

बाजार हिस्सेदारी में 19.9 % वृद्धि

Mahindra & Mahindra  ने जुलाई और सितंबर 2023 के बीच कुल 1,14,742 SUV की रिटेल बिक्री (Retail Sales) करके एक नई उपलब्धि हासिल की है, जो दो साल पहले की तुलना में दोगुनी बढ़त है।

सितंबर 2023 के अंत तक SUV सेगमेंट में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में 19.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ, महिंद्रा ने लगातार पांच तिमाहियों तक भारत में दूसरी सबसे बड़ी SUV निर्माता का स्थान हासिल किया है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...