Maiyaan Samman Yojana Provides new Support: झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए एक अहम और दूरगामी फैसला लिया है।
सरकार के इस निर्णय से लगभग 51 लाख महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनने का मौका मिलेगा। Mainiyan Samman Yojana के तहत अब सभी लाभुक महिलाएं 20 हजार रुपये तक का ऋण लेकर अपना खुद का काम शुरू कर सकेंगी।

खास बात यह है कि इस लोन के लिए महिलाओं को किसी भी तरह की Guarantee नहीं देनी होगी, क्योंकि इसकी गारंटी खुद सरकार देगी।
बिना गारंटी मिलेगा 20 हजार का लोन
इस योजना के तहत मिलने वाले 20 हजार रुपये के ऋण की वसूली मंईयां सम्मान योजना में हर महीने मिलने वाली राशि से की जाएगी। इससे महिलाओं पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को वित्त विभाग और राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति के बीच हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति बनी है।
बैठक में मौजूद बैंकों ने भी योजना को समर्थन देते हुए कहा कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

एक परिवार की सभी महिलाओं को मौका
सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगर एक ही परिवार में एक से अधिक महिलाएं Mainiyan Samman Yojana की लाभुक हैं, तो सभी को अलग-अलग ऋण मिल सकेगा।
इससे परिवार की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी और महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
हर महीने मिल रही है आर्थिक मदद
Mainiyan Samman Yojana के तहत राज्य सरकार 51 लाख महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दे रही है।
इस योजना में 18 से 50 वर्ष की महिलाएं शामिल हैं। महिलाओं को मदद देने के लिए सरकार हर महीने करीब 1250 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।
आसान प्रक्रिया, जल्द आएगा एसओपी
बैठक के बाद बताया गया कि ऋण देने के लिए जल्द ही SOP (मानक प्रक्रिया) जारी की जाएगी। बैंकों ने भरोसा दिलाया है कि लोन की शर्तें और कागजी प्रक्रिया बेहद आसान रखी जाएगी, ताकि महिलाओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
महिलाएं किस तरह का काम कर सकती हैं
इस योजना से महिलाएं सिलाई-कढ़ाई, किराना दुकान, सब्जी का व्यवसाय, पशुपालन और मुर्गी पालन जैसे छोटे काम शुरू कर सकती हैं।




