BREAKING: छत्तीसगढ़ के जशपुर में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 5 की मौत और 20 घायल

Vinita Choubey
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शुक्रवार को एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए। जशपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि जिले के तपकरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोड़ाअंबा गांव के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई तथा 20 अन्य लोग घायल हो गए। सिंह ने बताया कि यह यात्री बस पड़ोसी राज्य झारखंड के कुरडेग से कुनकुरी के लिए रवाना हुई थी और गोड़ाअंबा गांव के पास यह अनियंत्रित होकर पलट गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे तथा शवों एवं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article