Homeझारखंडझारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 32 IAS अफसरों का तबादला, पूजा सिंघल...

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 32 IAS अफसरों का तबादला, पूजा सिंघल को IT सचिव बनाया गया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

IAS Transfer Posting: झारखंड सरकार ने बुधवार देर रात बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 32 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 8 को अतिरिक्त प्रभार और 16 अधिकारियों की नई पोस्टिंग की है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

यहां हुए तबादले

  • राजेश्वरी बी: वित्त विभाग की विशेष सचिव से पंचायती राज निदेशक।
  • शशि प्रकाश झा: राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के विशेष सचिव से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक।
  • नेहा अरोड़ा: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की विशेष सचिव से स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव। उन्हें झारखंड राज्य आरोग्य सोसाइटी का कार्यपालक निदेशक और झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी का परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार।
  • संदीप सिंह: रांची नगर निगम आयुक्त से वित्त विभाग के विशेष सचिव। साथ ही अंकेक्षण निदेशालय और पेंशन एवं लेखा निदेशालय के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार।
  • रविरंजन कुमार विक्रम: रांची का श्रमायुक्त, नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशक का अतिरिक्त प्रभार।
  • मनोहर मरांडी: नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के विशेष सचिव। स्वच्छ भारत मिशन के मिशन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार।
  • संजीव कुमार बेसरा: श्रमायुक्त से परिवहन आयुक्त।
  • अक्षय कुमार सिंह: जेपीएससी सचिव से योजना एवं विकास विभाग के विशेष सचिव।
  • सूरज कुमार: सहयोग समितियों के निबंधक से राज्य शहरी विकास एजेंसी (SUDA) के निदेशक। साथ ही स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी और झारखंड राज्य आवास बोर्ड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार।
  • आदित्य कुमार आनंद: पशुपालन निदेशक।
  • सुशांत गौरव: रांची नगर निगम आयुक्त, क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार।
  • भोर सिंह यादव: कृषि विभाग निदेशक।
  • मनोज कुमार रंजन: प्राथमिक शिक्षा निदेशक।
  • सुधीर बाड़ा: उच्च शिक्षा निदेशक।
  • संदीप कुमार: जेपीएससी सचिव।
  • राज कुमार गुप्ता: उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अपर सचिव।
  • गरिमा सिंह: झारक्राफ्ट की प्रबंध निदेशक।
  • हिमांशु मोहन: गृह विभाग के संयुक्त सचिव।
  • विजय कुमार सिन्हा: सामाजिक सुरक्षा निदेशक।

DDC की नियुक्तियां

  • दीपक कुमार दूबे: गोड्डा DDC।
  • सौरभ भुवानिया: रांची DDC।
  • मो. जावेद हुसैन: पलामू DDC।
  • आलोक कुमार: खूंटी DDC।
  • रवि जैन: कोडरमा DDC।
  • दीपांकर चौधरी: सिमडेगा DDC।
  • आशीष अग्रवाल: रामगढ़ DDC।
  • अनिकेत सचान: दुमका DDC।
  • पीयूष सिन्हा: देवघर DDC।
  • रीना हंसदा: सरायकेला-खरसांवा DDC।
  • शताब्दी मजूमदार: बोकारो DDC।
  • सैय्यद रियाज अहमद: लातेहार DDC।

अतिरिक्त प्रभार

  • अमिताभ कौशल: वाणिज्य कर विभाग के सचिव, अतिरिक्त प्रभार उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव।
  • वरुण रंजन: प्रबंध निदेशक, झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम, अतिरिक्त प्रभार प्रबंध निदेशक, जियाडा।
  • राजेश कुमार शर्मा: आपदा प्रबंधन प्रभाग के सचिव, अतिरिक्त प्रभार नागरिक सुरक्षा आयुक्त।
  • अरवा राजकमल: भवन निर्माण विभाग के सचिव, अतिरिक्त प्रभार खान आयुक्त।
  • मृत्युंजय कुमार बरणवाल: मनरेगा आयुक्त, अतिरिक्त प्रभार झारखंड राज्य जलछाजन मिशन के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी।
  • किरण कुमारी पासी: समाज कल्याण निदेशक, अतिरिक्त प्रभार तेजस्विनी परियोजना की मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी।
  • कर्ण सत्यार्थी: पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त, अतिरिक्त प्रभार बंदोबस्त पदाधिकारी और सुवर्णरेखा परियोजना प्रशासक।
  • समीरा एस: पलामू उपायुक्त, अतिरिक्त प्रभार बंदोबस्त पदाधिकारी।

नई पोस्टिंग

  • ए. दोड्डे: विशेष सचिव, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, अतिरिक्त प्रभार भू-अर्जन, भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशक।
  • शेखर जमुआर: खेलकूद निदेशक, अतिरिक्त प्रभार झारखंड खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक।
  • रवि शंकर शुक्ला: उत्पाद आयुक्त, अतिरिक्त प्रभार झारखंड राज्य बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक।
  • कुमुद सहाय: सांख्यिकी निदेशालय निदेशक।
  • घोलप रमेश गोरख: विशेष सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, अतिरिक्त प्रभार जल जीवन मिशन के प्रबंध निदेशक।
  • जिशान कमर: गव्य विकास निदेशक, अतिरिक्त प्रभार झारखंड राज्य कृषि विपणन परिषद के प्रबंध निदेशक।
  • अजय कुमार सिंह: अपर सचिव, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अतिरिक्त प्रभार डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान निदेशक।
  • वाघमारे प्रसाद कृष्ण: अपर निदेशक, रिम्स।
  • लोकेश मिश्रा: जेपीएससी परीक्षा नियंत्रक।
  • नैंसी सहाय: नगरीय प्रशासन निदेशक, नगर विकास एवं आवास विभाग।
  • कुलदीप चौधरी: आदिवासी कल्याण आयुक्त।
  • शशि रंजन: सहयोग समितियों के निबंधक।
  • माधवी मिश्रा: उद्यान निदेशक।
  • अनन्य मित्तल: झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी।
  • जाधव विजया नारायण राव: पर्यटन निदेशक।
  • मेधा भारद्वाज: निबंधन महानिरीक्षक, अतिरिक्त प्रभार झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद के परीक्षा नियंत्रक।
  • विशाल सागर: उद्योग निदेशक।
spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...