मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जल्द करनेवाले हैं शादी, तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा ‘हां’…

0
16
Arjun Kapoor and Malaika Arora
Advertisement

इस साल Bollywood (बॉलीवुड) के कई कपल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर में हाल ही में नन्हीं परी ने जन्म लिया है।

वही अब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Arjun Kapoor and Malaika Arora) की शादी का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फैंस लगातार यह सवाल कर रहे हैं कि दोनों कब शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

मलाइका ने एक पोस्ट शेयर (Post Share) की है जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बनने वाले हैं।

एक्ट्रेस ने गुरुवार, 10 नवंबर को सोशल मीडिया पर जो खबर शेयर की है उसने ये हिंट मिलता है कि जल्द ही मलाइका भी अर्जुन की दुल्हन बनने वाली है।

Arjun Kapoor and Malaika Arora

तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा ‘हां’

दरअसल मलाइका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट (Social Media Accounts) पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘ हां।”

जिसका मतलब साफ लग रहा है कि मलाइका ने अर्जुन को शादी के लिए ‘हां’ कह दी है। मलाइका इस तस्वीर में ब्लैक आउटफिट पहने हुए शर्माती हुई नजर आ रही हैं।

अब Fans यह जानने के लिए उत्सुक है कि किस दिन दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। कुछ फैंस मलाइका की पोस्ट पर बधाई भी दे रहे हैं।

Arjun Kapoor and Malaika Arora

2019 से रिलेशनशिप में है दोनों कपल

बता दें कि अर्जुन कपूर काफी टाइम से मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों को अक्सर एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड (Quality Time Spend) करते हुए स्पॉट किया जाता है।

मलाइका ने 2019 में अर्जुन के लिए एक रोमांटिक बर्थडे पोस्ट शेयर कर अपने रिलेशनशिप की ऑफिशियली अनाउंसमेंट (Official Announcement) कर दी थी।

Arjun Kapoor and Malaika Arora

तब से, वे मेजर कपल गोल सेट करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों अपनी Photo भी शेयर करते रहते हैं। और अब फैंस बेसब्री से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं।