Homeझारखंडमांडर में असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दी देवी-देवताओं की प्रतिमा, लोगों...

मांडर में असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दी देवी-देवताओं की प्रतिमा, लोगों का गुस्सा…

Published on

spot_img

रांची : रांची के मांडर में एक साथ चार मंदिरों में स्थापित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को असामाजिक तत्वों (Gods and Goddesses Idols Destroyed ) ने बीती रात खंडित कर दिया। आज सुबह इसकी जानकारी मिलते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

हजारों लोग लाठी-डंडों और हथियारों के साथ सड़क पर उतर आए। सुबह सात बजे से ही रांची-डालटनगंज मुख्य मार्ग (NH-75) को जगह-जगह जाम कर दिया गया है। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

इसे देखते हुए भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है। कई वरिष्ठ अफसर भी मौके पर पहुंचे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।

मांडर के मुड़मा स्थित महावीर मंदिर, छोटा बजरंग बली मंदिर, बूढ़ा महादेव और मड़ई देवी मंडप में स्थित प्रतिमाओं को असामाजिक तत्वों ने कटर मशीन से खंडित कर दिया।

शुक्रवार सुबह इसकी खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और देखते-देखते हजारों लोग लाठी-डंडों और परंपरागत हथियारों के साथ सड़क पर आ गए।

इनमें महिलाओं की भी बड़ी तादाद है। लोग मूर्तियों को खंडित करने वालों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने और फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।

मांडर में असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दी देवी-देवताओं की प्रतिमा, लोगों का गुस्सा… - Anti-social elements destroyed the statues of Gods and Goddesses in Mandar, people got angry…

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम SIT का गठन किया जाएगा

गुस्साए लोगों ने सड़क पर जगह-जगह बांस से बैरिकेडिंग कर दी। सड़क पर टायर डालकर आग लगा दी गई है। एनएच-75 पर दोनों ओर से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है।

रांची के SDO दीपक दुबे और ग्रामीण SP मनीष टोप्पो (SP Manish Toppo) उत्तेजित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।

ग्रामीण SP ने कहा है कि पुलिस मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने वालों का पता लगाने में जुटी है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम SIT का गठन किया जाएगा।

इधर, झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने मंदिरों में प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि रांची ज़िले में हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की घटनाएं तो मानो अब आम बात हो गई है। उन्होंने अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...