राष्ट्रपति के दौरे के दौरान बंद कर दिया गया मानगो ब्रिज, फंसे रहे लोग

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mango Bridge closed During President’s Visit: जमशेदपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही।

इसी क्रम में जमशेदपुर को मानगो से जोड़ने वाला मानगो ब्रिज बैरीकेडिंग कर अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। पुल बंद होने से शहर के प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया। इससे दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक प्रभावित हुईं।

लोग घंटों जाम में फंसे रहे और वैकल्पिक मार्गों पर भी भारी दबाव देखने को मिला। स्थानीय लोग लोगों ने बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन और पूर्व सूचना की मांग की है। प्रशासन ने राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने के बाद यातायात बहाल कर दिया।

लगभग 1:30 बजे बंद कर दिया गया था ब्रिज

बताया जा रहा है कि मानगो ब्रिज (Mango Bridge) को लगभग 1:30 बजे बंद कर दिया गया था। राष्ट्रपति का काफिला गुजरने के बाद जब मानगो ब्रिज खुला। तब तक पुल पर लंबा जाम लग गया था।

ब्रिज खुलने के बाद भी कई घंटे तक जाम लगा रहा। लोग जाम में फंसे रहे। छोटे पुल पर भी जाम था। Traffic Police के जवान जाम खत्म कराने के प्रयास में लगे रहे।

Share This Article