Latest NewsUncategorizedमणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, गोलीबारी में दो ग्रामीण स्वयंसेवकों की...

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, गोलीबारी में दो ग्रामीण स्वयंसेवकों की मौत

spot_img
spot_img
spot_img

इंफाल: मणिपुर में हिंसा (Violence in Manipur) की स्थिति के चलते उथल-पुथल का दौर जारी है।

शुक्रवार को सुबह चुराचांदपुर में ताजा गोलीबारी (Crossfire) हुई, जिसमें दो ग्रामीण स्वयंसेवकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

सूत्रों के मुताबिक गोलीबारी की घटना सुबह करीब 4.30 बजे हुई, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति पर चिंताएं बढ़ गईं हैं।

गोलीबारी का सटीक कारण और इसमें शामिल पक्ष के बारे में स्थिति साफ नहीं हो पायी है। तड़के शुरू हुई गोलीबारी से लोगों में अशांति की स्थिति पैदा हो गई है। गोलीबारी जारी रहने से तनाव बढ़ गया है।

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, गोलीबारी में दो ग्रामीण स्वयंसेवकों की मौत-Violence continues in Manipur, two rural volunteers killed in firing

चार बंकर नष्ट कर दिए गए

मणिपुर पुलिस ने 6 जुलाई को केंद्रीय सुरक्षा बलों (Central Security Forces) के साथ मिलकर कांगपोकपी, इम्फाल पश्चिम और चुराचांदपुर जिलों में बंकरों को नष्ट करने के लिए एक अभियान शुरू किया।

कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किए गए इस संयुक्त अभियान में चार बंकर (Bunker) नष्ट कर दिए गए। इसके अलावा अन्य जिलों के भी बाहरी इलाकों में इसी तरह की संरचनाओं को नष्ट करने के उपाय कर रहे हैं।

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, गोलीबारी में दो ग्रामीण स्वयंसेवकों की मौत-Violence continues in Manipur, two rural volunteers killed in firing

संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चलाया

हालांकि, पिछले 24 घंटों में गोलीबारी की छिटपुट घटनाओं और अनियंत्रित भीड़ के जमा होने से कुछ इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन अधिकांश जिलों में स्थिति सामान्य होने की सूचना है।

इन चुनौतियों के जवाब में राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों ने पहाड़ी और घाटी दोनों जिलों के संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान (Search Operation) चलाया है।

spot_img

Latest articles

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव

पटना : बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय...

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को दीं महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली : उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महाशिवरात्रि...

एनडीए प्रत्याशी राजेश उरांव ने अस्पताल टोली और कटहर टोली में मांगा समर्थन

बुंडू : बुंडू नगर पंचायत चुनाव 2026 को लेकर चुनावी माहौल गर्माता जा रहा...

खबरें और भी हैं...