डूबने से पहले राधे-राधे का जप कर रहा था तीर्थ यात्रियों का दल, खुशी का पल मातम में बदला

वृंदावन में यमुना हादसा, राधे-राधे जपते तीर्थयात्रियों की नाव पलटी, 10 की मौत, कई लापता, बिना लाइफ जैकेट बड़ा हादसा, सुरक्षा लापरवाही पर उठे सवाल

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शुक्रवार को वृंदावन भ्रमण पर आया पंजाब के तीर्थयात्रियों का एक दल यमुना नदी में डूबने से पहले खुशी खुशी राधे-राधे का जप कर रहा था। एक नाव के यमुना में डूबने से ठीक पहले का एक वीडियो तेजी से प्रसारित होने से मालूम पड़ा कि सभी यात्री उस समय खुशी-खुशी तालियां बजाते हुए राधे-राधे का जाप कर रहे थे। यमुना नदी में श्रद्धालुओं/पर्यटकों से भरी एक नौका के पलट जाने से 10 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लापता हैं। इस वीडियो से यह भी पता चला है कि नाव में सवार इन यात्रियों में से किसी को भी नाविक ने ‘लाइफ जैकेट’ नहीं पहनाई थी, न ही उनमें से किसी ने भी स्वयं इस ओर ध्यान दिया। मोटर चालित नाव (मोटरबोट) में दो दर्जन से अधिक तीर्थयात्री सवार थे। ये सभी पंजाब के लुधियाना, मुक्तसर, जगरांव से आए थे। उनमें कुछ सदस्य हरियाणा के हिसार से भी आए बताए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह के मुताबिक इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 16 व्यक्तियों को बचाया गया है। मौके पर मौजूद आगरा परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि बचाए गए एवं घायल तीर्थयात्रियों को जिला संयुक्त चिकित्सालय, मांट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।