HomeUncategorizedपूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी पर मायावती का एक्शन, BSP से बाहर का...

पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी पर मायावती का एक्शन, BSP से बाहर का दिखाया रास्ता

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी (Amanmani Tripathi) पर एक्शन लिया है।

बाहुबली नेता और पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी (Amarmani Tripathi) के बेटे और नौतनवां से विधायक रह चुके अमन को BSP से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

महराजगंज के BSP जिलाध्यक्ष की तरफ से निष्कासन संबंधी लेटर जारी किया गया है।पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी पर मायावती का एक्शन, BSP से बाहर का दिखाया रास्ता Mayawati's action on former MLA Amanmani Tripathi, showed the way out of BSP

पत्र जारी कर अमनमणि के निष्कासन की दी जानकारी

BSP के महराजगंज (Maharajganj) जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राव ने मंगलवार रात को पत्र जारी करते हुए अमनमणि के निष्कासन की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अमन के खिलाफ अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने की शिकायतें मिलीं। इस संबंध में पहले भी चेतावनी दी जा चुकी थी।

लेकिन कार्यशैली में सुधार नहीं होने की वजह से निष्कासित किया जाता है।पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी पर मायावती का एक्शन, BSP से बाहर का दिखाया रास्ता Mayawati's action on former MLA Amanmani Tripathi, showed the way out of BSP

2017 में अमनमणि को समाजवादी पार्टी ने किया था बाहर

अमनमणि को इससे पहले 2017 में समाजवादी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया था। वह पार्टी के घोषित प्रत्याशी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर गए और जीते थे।

नौतनवां से निर्दलीय विधायक अमन ने पिछले चुनाव में BSP का दामन थाम लिया था।

पिछले साल हुए 2022 के विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) में भी वह मैदान में उतरे लेकिन BJP कैंडिडेट से हार गए।

अमन पर अपनी पहली पत्नी की हत्या का आरोप

कद्दावर नेता और प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रहे अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमन भी पिता की तरह सर्ु्खियों में रहते हैं। अमरमणि अभी मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में जेल की सजा काट रहे हैं। वहीं अमन पर भी अपनी पहली पत्नी की हत्या का आरोप लगा।

spot_img

Latest articles

रांची को मिलेगा हरा-भरा रूप, नगर निगम की दो टीमें दिनभर कर रहीं काम

Ranchi to Get a Greener Look: शहर को हरियाली से भरने, सुंदर बनाने और...

रेलवे का बड़ा फैसला, पुणे–हटिया एक्सप्रेस का समय बदला, अजमेर–रांची स्पेशल की अवधि बढ़ी

Ajmer-Ranchi special train Extended: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

झारखंड विधानसभा सत्र से पहले सुरक्षा कड़ी, SSP ने जवानों को दिया खास निर्देश

SP Gave Special Instructions to the Soldiers: 5 दिसंबर से शुरू होने वाले झारखंड...

खबरें और भी हैं...

रांची को मिलेगा हरा-भरा रूप, नगर निगम की दो टीमें दिनभर कर रहीं काम

Ranchi to Get a Greener Look: शहर को हरियाली से भरने, सुंदर बनाने और...

रेलवे का बड़ा फैसला, पुणे–हटिया एक्सप्रेस का समय बदला, अजमेर–रांची स्पेशल की अवधि बढ़ी

Ajmer-Ranchi special train Extended: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...