Latest Newsझारखंडऑक्सीजन सिलेंडर की खरीदारी में हो रहे विलंब को लेकर मेयर आशा...

ऑक्सीजन सिलेंडर की खरीदारी में हो रहे विलंब को लेकर मेयर आशा लकड़ा चिंतित

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: कोरोना संक्रमित रोगियों के जीवन की रक्षा के लिए एक हजार ऑक्सीजन सिलेंडर की खरीदारी में हो रहे विलंब को लेकर रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा चिंतित हैं।

रांची नगर निगम के नगर आयुक्त व अपर नगर आयुक्त अस्वस्थ होने के कारण अवकाश पर है।

जिसके कारण ऑक्सीजन सिलेंडर एवं  दो एंबुलेंस व शव वाहन की खरीदारी से संबंधित टेंडर प्रक्रिया पूरा करने में परेशानी हो रही है।

इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मेयर आशा लकड़ा ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूर्व में ऑक्सीजन सिलेंडर की खरीदारी से संबंधित रेट चार्ट व चयनित आपूर्तिकर्ता की जानकारी मांगी है।

नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि आपदा की इस विषम परिस्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से पूर्व में की गई ऑक्सीजन सिलेंडर को खरीदारी के आधार पर रांची नगर निगम को एक हजार ऑक्सीजन सिलेंडर की खरीदारी करने की स्वीकृति प्रदान की जाए।

इसके अलावा मेयर ने विभागीय सचिव को पत्र के माध्यम से यह भी कहा है कि नगर आयुक्त व अपर नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में टेंडर प्रक्रिया पूरा करने की जवाबदेही वर्तमान में उपस्थित किसी वरीय अधिकारी को प्रदान की जाए।

चूंकि कोरोना वायरस से संक्रमित कई मरीजों की जीवन रक्षा के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता है।

ऐसी परिस्थिति में तत्काल उचित निर्णय लेकर एक हजार ऑक्सीजन सिलेंडर  की खरीदारी करना आवश्यक है।

रांची नगर निगम की स्थाई समिति की बैठक में कोरोना महामारी से आम लोगों के जीवन की रक्षा के लिए नागरिक सुविधा मद से एक हजार ऑक्सीजन सिलेंडर दो एंबुलेंस व एक शव वाहन खरीदने से संबंधित प्रस्ताव पारित किया जा चुका है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...