मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने पड़ोसी पर किया हमला, हुई मौत

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Young man Attacked Neighbor: गिरिडीह के नगर थानांतर्गत शास्त्रीनगर में एक युवक ने लोहे के छड़ से वार कर अपने पड़ोस की जान ले ली।

मिली जानकारी के अनुसार शास्त्रीनगर मुहल्ले में भाड़े पर रह रहा करण सिंह राजपूत मानसिक रूप से विक्षिप्त है और वह अक्सर नशे का सेवन (Drug Abuse) करता है।

शुक्रवार की सुबह काम करने फैक्ट्री जा रहे बच्चू रजक पर करण ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

युवक ने अपनी मां पर भी किया था जानलेवा हमला

मिली जानकारी के लिए इससे पूर्व भी करण कई लोगों पर जानलेवा हमला कर चुका है। कुछ माह पहले उसने अपनी मां पर भी जानलेवा हमला किया था।

उस वक्त बच्चू रजक ने ही बीच बचाव कर उसकी मां की जान बचाई थी। तभी से करण सिंह बच्चू रजक पर हमला करने की फिराक में रहता था।

वहीं मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक करण सिंह राजपूत (Karan Singh Rajput) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है।

Share This Article