Homeझारखंडपलामू में खनन पदाधिकारी ने गैरकानूनी तरीके से चल रहे क्रशर को...

पलामू में खनन पदाधिकारी ने गैरकानूनी तरीके से चल रहे क्रशर को किया सील

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मेदिनीनगर: जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन रोकने के लिए जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार (Palamu Mining officer Anand Kumar) ने सोमवार को नावाबाजार थाना क्षेत्र के राजदीरिया में संचालित हो रहे क्रशर का पुलिस बल के साथ स्थलीय जांच किया एवं अवैध तरीके से मिट्टी से छुपा कर रखे गए 350 CFT भंडारित स्टोन को जब्त किया।

संचालित क्रसर की परमिट की जांच (Operated Crusher Permit Checking) में पाया गया कि स्थल पर कोई भी क्रसर संचालन को लेकर परमिट नहीं लिया गया है और नहीं भंडारित स्टोन रखे जाने का लाइसेंस है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्रसर को सील कर दिया।

अवैध तरीके से क्रसर संचालित करने वाले विजय चौधरी को आरोपित बनाते हुए नावाबाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी।

नावाबाजर के राजदीरिया में क्रसर संचालित होते हुए पाया गया

जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि अवैध खनन एवं भंडारण (Illegal Mining and Storage) को लेकर पुअनि आलोक कुमार सोरेन के साथ नावाबाजार थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संचालित क्रसर की जांच की गयी।

जांच के क्रम में नावाबाजर के राजदीरिया में क्रसर संचालित होते हुए पाया गया। अवैध रूप से क्रसर संचालित करने वाले विजय चौधरी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज (FIR registered) करवायी गयी है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...