मंत्री रामेश्वर उरांव ने दी सरहुल पर्व की शुभकामनाएं

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का पावन पर्व सरहुल पूजा की झारखंड के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं राजेश गुप्ता ने भी सरहुल पर्व की बधाई दी है।

आलोक दूबे ने रामेश्वर उरांव के आवास पहुंचकर सरहुल की बधाई दी एवं सरहुल का अंगवस्त्र भेंट किया।

मौके पर रामेश्वर उरांव ने कहा कि सरहुल महोत्सव वसंत ऋतु के दौरान मनाया जाता है। पृथ्वी और प्रकृति की पूजा होती है। इस समय साल पेड़ों को अपनी शाखाओं पर नए फूल मिलते हैं। सरहुल त्यौहार धरती माता को समर्पित है।

इस त्योहार के दिन प्रकृति की पूजा की जाती है। पारंपरिक नृत्य किए जाते हैं। आदिवासी समुदाय धान, पेड़ों के पत्ते, फूलों और फलों का उपयोग करते हैं। उरांव ने कहा कि आदिवासी प्रकृति प्रेमी होते हैं।

प्रकृति के प्रति अपनी आस्था और प्रेम प्रदर्शित करने के लिए झारखंड के आदिवासी सरहुल का त्योहार मनाते हैं।

Share This Article