
रांची : जरमुंडी से आये मिथिलेश कुमार ने रविवार को इंडियन ट्रस्ट फॉर रुरल हेरिटेज एंड डेवलपमेंट के राज्य प्रभारी श्रीदेव सिंह से उनके बिरसा चौक स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात कीl इस दौरान कई विषयों पर चर्चा हुई और श्री कुमार ने बाबा बासुकीनाथ मंदिर के दर्शन और पूजा के लिए निमंत्रण भी दियाl श्रीदेव सिंह ने कहा कि वे बाबा बासुकीनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने जरूर आयेंगे।
