Homeझारखंडविधायक ममता देवी ने सिदो-कान्हू मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता 2021-22 का किया...

विधायक ममता देवी ने सिदो-कान्हू मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता 2021-22 का किया शुभारंभ

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2021-22 का शुभारंभ विधायक ममता देवी ने सिदो-कान्हू मैदान में हवा में गुब्बारों को छोड़ते हुए शुभारंभ किया।

इस दौरान विधायक ममता देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों के खेल प्रतिभा को निखारने के लिए मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता कराई जा रही है। खेलकूद से शरीर स्वस्थ रहता है।

साथ ही युवाओं में आपसी सद्भावना भी बढ़ती है। वहीं उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए कृत संकल्पित है।

इस दौरान उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने जिला खेल पदाधिकारी अवनेश कुमार त्रिपाठी ने प्रतियोगिता हेतु की गई तैयारियों तथा इस दौरान होने वाले मैचों की जानकारी ली। वहीं उन्होंने प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान रामगढ़ एवं गोला प्रखंड के बीच नॉकआउट मुकाबला खेला गया है। जिसमें गोला की टीम ने रामगढ़ को 1-0 से हरा दिया।

इस संबंध में मंगलवार को जानकारी देते हुए जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि दो दिवसीय जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल (बालक/बालिका) प्रतियोगिता 2021-22 के तहत अलग-अलग प्रखंडों के बीच नॉकआउट मुकाबले खेले जा रहे हैं। जिसके उपरांत बुधवार को सिदो कान्हू मैदान में फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

इस इस दौरान सचिव ओलंपिक संघ रामगढ़ सीडी सिंह, सचिव फुटबॉल रामगढ़ जिला मोहम्मद मुस्तफा, मास्टर ट्रेनर झारखंड मोहम्मद कमरुद्दीन, डे बोर्डिंग फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र रामगढ़ भोला नाथ महली, अजय डीसुलवा, सुनील मुंडा, उत्तम कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...