Homeझारखंड'मोचा' साइक्लोन का झारखंड में असर की संभावना कम, 15 मई के...

‘मोचा’ साइक्लोन का झारखंड में असर की संभावना कम, 15 मई के पहले…

Published on

spot_img

रांची : पिछले कई दिनों से नए साइक्लोन मोचा (Cyclone Mocha) की चर्चा मौसम वैज्ञानिकों (Weather Scientists) द्वारा की जा रही है। कई राज्यों में इसे लेकर चेतावनी जारी की गई है।

इसके असर को लेकर सावधानी बरतने को कहा गया है। झारखंड (Jharkhand) के मौसम विभाग (Weather Department) ने भी यहां इसके पड़ने वाले असर की जानकारी दी है।

Ranchi Meteorological Center का कहना है कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर (South Andaman Sea) के ऊपर बना हवा का कम दबाव का क्षेत्र बुधवार को एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

इस चक्रवाती तूफान को ‘मोचा’ नाम दिया गया है। कल यानी गुरुवार से इसका असर दिख सकता है। झारखंड में इसके असर की संभावना बहुत कम है।

'मोचा' साइक्लोन का झारखंड में असर की संभावना कम, 15 मई के पहले…- 'Mocha' cyclone is less likely to affect Jharkhand, before May 15…

12 से 14 मई तक बंगाल की खाड़ी में अधिक असर

11 मई तक यह चक्रवात उत्तर-पश्चिमोत्तर (North-West) की तरफ बढ़ सकता है। बाद में बांग्लादेश-म्यांमार (Bangladesh-Myanmar) के तटों की ओर बढ़ने की संभावना है।

बताया जाता है कि इसे देखते हुए मछुआरों और नौका संचालकों (Ferry Operators) को 12 से 14 मई तक बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

'मोचा' साइक्लोन का झारखंड में असर की संभावना कम, 15 मई के पहले…- 'Mocha' cyclone is less likely to affect Jharkhand, before May 15…

तापमान में नहीं आएगी कमी

रांची मौसम केंद्र (Ranchi Meteorological Center) के अनुसार झारखंड (Jharkhand) में इस चक्रवात के असर की संभावना कम है।

अगले 3-4 दिनों तक अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) में भी कोई बदलाव के आसार नहीं हैं।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 15 मई के आसपास राज्य के कुछ हिस्से में हल्की बारिश (Rain) हो सकती है। शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

'मोचा' साइक्लोन का झारखंड में असर की संभावना कम, 15 मई के पहले…- 'Mocha' cyclone is less likely to affect Jharkhand, before May 15…

गोड्डा में तापमान 43 डिग्री पार

देवघर (Deoghar), गढ़वा, गिरिडीह, जमशेदपुर, डालटेनगंज, गोड्डा, रामगढ़, पाकुड़, साहेबगंज, सिमडेगा का तापमान 40 डिग्री सेसि से पार हो गया है। गोड्डा का अधिकतम तापमान तो 43 डिग्री के पार हो गया है।

spot_img

Latest articles

CM हेमंत सोरेन ने रामदास सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Tribute to Ramdas Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को अपनी पत्नी और विधायक...

हजारीबाग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रांची-पटना फोर लेन के होटलों पर पुलिस का बड़ा एक्शन!

Sex racket busted in Hazaribagh: हजारीबाग जिले के रांची-पटना फोर लेन मार्ग पर स्थित...

झारखंड शराब घोटाला : सुधीर कुमार और सुधीर दास को मिली जमानत, विनय चौबे के बाद मिली राहत!

Jharkhand liquor scam: झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में जेल में बंद दो...

अब्बास अंसारी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत!, मऊ की सजा रद्द, विधायकी बहाल

Abbas Ansari gets big relief from High Court!: मुख्तार अंसारी के बेटे और पूर्व...

खबरें और भी हैं...