Homeझारखंडमोदी सरकार की हो रही पूरी दुनिया में चर्चा, हेमंत की है...

मोदी सरकार की हो रही पूरी दुनिया में चर्चा, हेमंत की है घोटालों की सरकार, JP नड्डा ने..

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के 9 वर्षों का कार्यकाल देश के 130 करोड़ देशवासियों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है।

इन 9 वर्षों में देश की तस्वीर और तकदीर बदली है, जिसकी सराहना विश्व समुदाय कर रहा है।

वे गुरुवार को झारखंड के गिरिडीह (Giridih) में BJP की जनसभा को संबोधित कर रहे थे।मोदी सरकार की हो रही पूरी दुनिया में चर्चा, हेमंत की है घोटालों की सरकार, JP नड्डा ने.. Modi government is being discussed all over the world, Hemant's government is full of scams, JP Nadda ..

9 सालों के दौरान देश में हुए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा

BJP अध्यक्ष ने विगत 9 सालों के दौरान देश में हुए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना काल के पश्चात विश्व के कई देश घोर आर्थिक संकट के दौर में हैं लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से मजबूत हो रही है।

इस मामले आज भारत विश्व में पांचवें स्थान पर है। इसी प्रकार स्टील उत्पादन और ऑटो मोबाइल सेक्टर में तीसरे स्थान पर है।

97 फीसदी मोबाइल भारत में बनाए जा रहे हैं। 18 लाख करोड़ की लागत से सड़क और रेल मार्ग बनाए जा रहे हैं। 74 अत्याधुनिक एयरपोर्ट बनाए गए हैं।मोदी सरकार की हो रही पूरी दुनिया में चर्चा, हेमंत की है घोटालों की सरकार, JP नड्डा ने.. Modi government is being discussed all over the world, Hemant's government is full of scams, JP Nadda ..

उन्होंने कहा कि रोज कमाने खाने वाले 50 लाख गरीबों को आयुष्मान योजना के तहत इलाज हुआ है।

4 करोड़ लोगों को PM आवास दिये गये। 10 करोड़ 78 लाख किसानों के खातों में दो-दो हजार की राशि ट्रांसफर की जार ही है।

करोड़ों लोगों को पीने का पानी योजना से जोड़ा गया है।

नड्डा ने कहा कि नौ वर्षों में देश की विकास यात्रा की तमाम योजनाएं भारत की बदलती तस्वीर और तकदीर की गवाह हैं लेकिन कांग्रेस देश के विकास को पचा नहीं पा रही है। उसके पेट में दर्द हो रहा है।मोदी सरकार की हो रही पूरी दुनिया में चर्चा, हेमंत की है घोटालों की सरकार, JP नड्डा ने.. Modi government is being discussed all over the world, Hemant's government is full of scams, JP Nadda ..

BJP अध्यक्ष ने कांग्रेस पर किये तीखे प्रहार

BJP अध्यक्ष ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार किये और कहा कि कांग्रेस मोदी विरोध करते-करते बौखलाकर देश के विकास का विरोध करने लगी है।

उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास में भी प्रधानमंत्री ने विशेष ध्यान दिया है।

चाहे रांची का रेलवे स्टेशन हो या फिर झारखंड में कई नेशनल हाईवे, रेलवे ट्रेक व स्टेशन, देवघर में AIIMS, इंटरनेशनल एयरपोर्ट सिर्फ PM Modi की विकासशील सोच की देन है।

हेमंत सरकार पूरी तरह से घोटालों की सरकार

उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड में विकास की एक रेखा खिंची है, वहीं झामुमो व कांग्रेस की सरकार ने 4 वर्षों में झारखंड को काफी पीछे धकेल दिया है।

झारखंड सरकार वर्तमान समय में पूरी तरह से भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है।

झारखंड सरकार सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति करने में व्यस्त है। झारखंड की हेमंत सरकार पूरी तरह से घोटालों की सरकार है।

बिगड़ी कानून व्यवस्था हेमंत सरकार की पहचान- नड्डा

नड्डा ने कहा कि जमीन घोटाला, शराब घोटाला, अवैध माइंस सहित बिगड़ी कानून व्यवस्था हेमंत सरकार की पहचान बन गई है।

तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए हेमंत सरकार के शासनकाल में संथाल परगना में न सिर्फ आदिवासी महिलाओं का शोषण किया जा रहा है, बल्कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को भी संरक्षण दिया जा रहा है।

दलित महिलाओं का तो खुलेआम शोषण हो रहा है।

जनसभा को प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मंराडी, पूर्व CM रघुवर दास सहित BJP प्रदेश संगठन के कई बड़े नेता, सांसद और विधायकों ने संबोधित किया।

spot_img

Latest articles

अपहरण मामले में पुलिस ने 24 घंटे में युवती को किया सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Ramgarh Crime News: रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी इलाके में एक नाबालिग लड़की का...

गांजा खरीद-बिक्री करते दो तस्कर गिरफ्तार

Ramgarh Crime News: रामगढ़ के भुरकुंडा में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार (Illegal...

फायरिंग मामले का छह घंटे में खुलासा, गैंग बनाने की फिराक में था जेल से छूटा सन्नी, दो गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: पूर्वी सिंहभूम के जुगसलाई थाना इलाके में हुई फायरिंग (Firing) की...

जली मॉपेड से शुरू हुई जांच, अगले दिन मिला हत्या का सुराग, तीन गिरफ्तार

West Singhbhum Crime News: पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव थाना इलाके के खड़पोस गांव में...

खबरें और भी हैं...

अपहरण मामले में पुलिस ने 24 घंटे में युवती को किया सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Ramgarh Crime News: रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी इलाके में एक नाबालिग लड़की का...

गांजा खरीद-बिक्री करते दो तस्कर गिरफ्तार

Ramgarh Crime News: रामगढ़ के भुरकुंडा में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार (Illegal...

फायरिंग मामले का छह घंटे में खुलासा, गैंग बनाने की फिराक में था जेल से छूटा सन्नी, दो गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: पूर्वी सिंहभूम के जुगसलाई थाना इलाके में हुई फायरिंग (Firing) की...