HomeUncategorizedमोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से की फोन पर बात

मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से की फोन पर बात

Published on

spot_img

नई दिल्ली: PM नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) से टेलीफोन (Phone) के माध्यम से बातचीत की।

इस दौरान प्रधानमंत्री यूक्रेन (Ukraine) के साथ संघर्ष को बातचीत और कूटनीति (Diplomacy) के जरिए सुलझाने की अपनी अपील को दोहराया।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार दोनों नेताओं ने समरकंद (Samarkand) में SCO के शिखर सम्मेलन के दौरान हुई मुलाकात के बाद द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। इसमें ऊर्जा सहयोग, वाणिज्य-निवेश, रक्षा व सुरक्षा सहयोग तथा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल रहे।

मोदी और रूसी राष्ट्रपति के बीच पांचवीं बातचीत है

प्रधानमंत्री ने रूसी राष्ट्रपति (Russian President) को भारत की अध्यक्षता में जी-20 (G20) से जुड़े विभिन्न बिंदुओं और प्राथमिकताओं की जानकारी दी। उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन SCO की भारत की अध्यक्षता के दौरान दोनों देशों के साथ मिलकर काम करने के संकल्प को दोहराया। दोनों नेताओं ने नियमित तौर पर आपस में जुड़े रहने पर भी सहमति जताई।

यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति के बीच इस वर्ष टेलीफोन के माध्यम से होने वाली पांचवीं बातचीत है। उन्होंने समरकंद में SCO शिखर सम्मेलन के इतर व्यक्तिगत तौर पर भी मुलाकात की थी।

उल्लेखनीय है कि भारत और रूस के शीर्ष नेतृत्व के बीच हर वर्ष की भांति इस बार शिखर वार्ता नहीं होने जा रही है। इस बार प्रधानमंत्री मोदी को रूस जाना था लेकिन चुनावों से जुड़े व्यस्त कार्यक्रम, संसद सत्र और अन्य व्यवस्थाओं के चलते वार्ता नहीं हो पायेगी।

spot_img

Latest articles

रांची में धार्मिक झंडा उखाड़ने के मामले में CCTV से चार आरोपियों की पहचान, पुलिस ने शुरू की तलाश,

Jharkhand News: रांची के पिठोरिया-चंदवे मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को धार्मिक झंडा उखाड़ने की...

IAS आकांक्षा रंजन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय में बनेंगी उप सचिव

Jharkhand News: झारखंड कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी आकांक्षा रंजन को राज्य...

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा JLKM ने निशा भगत को 6 साल के लिए निष्कासित किया

Jharkhand News: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने गुमला विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी निशा...

डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी 5 दिन आराम की सलाह

Jharkhand News: डुमरी से विधायक जयराम महतो ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी तबीयत...

खबरें और भी हैं...