HomeUncategorizedपूरे देश में मानसून सक्रिय, अगले दो दिनों में कई राज्यों में...

पूरे देश में मानसून सक्रिय, अगले दो दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: देश के सभी राज्यों में मानसून सक्रिय (Monsoon Active) है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) ने अगले दो दिनों में मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण, गोवा और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना जताई है।

इसके साथ दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी बारिश (Rain) की संभावना जताई गई है।

मध्य प्रदेश में 12 सेमी से ज्यादा बारिश होने का अनुमान

मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार (Dr. Naresh Kumar) ने गुरुवार को बताया कि मानसून अपने उन्नत चरण में है और सक्रिय है। आने वाले दो दिनों में मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार अगले दो दिनों में मध्य प्रदेश में 12 सेमी से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। वहीं गुरुवार को दक्षिण गुजरात, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी वर्षा (20 सेमी से अधिक) की उम्मीद है।

पूरे देश में मानसून सक्रिय, अगले दो दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट-Monsoon active across the country, heavy rain alert in many states in next two days

मुबंई के लिए येलो अलर्ट जारी

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत (Eastern and Northeast India) में अगले पांच दिनों में भारी बारिश होने की उम्मीद है। वहीं आज चंडीगढ़, मोहाली, पंचकुला और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

गुजरात क्षेत्र के भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा नगर हवेली जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट और मुबंई के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...