झारखंड में मानसून अब फिर हुआ सक्रिय

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी और आसपास के जिलों में मंगलवार को कई स्थानों पर अच्छी बारिश (Rain) हुई।

राजधानी में सोमवार की शाम 5.30 बजे से लेकर मंगलवार को इसी समय तक 71.8 मिमी बारिश (Rain) हुई। इस बारिश के साथ ही राजधानी का मानसून (Monsoon ) सामान्य हो गया है।

रांची में एक जून से लेकर अब तक 3.8 मिमी अधिक बारिश (Rain) हुई। यहां इस अवधि के दौरान 979.0 मिमी बारिश हुई है, जबकि इस दिन तक यहां 975.2 मिमी सामान्य बारिश होती है।

रांची का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार बुधवार को रांची में मौसम (Weather) कुछ हल्का होगा। बावजूद इसके यहां एक या दो बार बारिश होने आसार बने हुए हैं।

सोमवार को राजधानी में दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। कांटाटोली चौक के पास सड़कों पर बने गड्ढ़ों से गुजरने के दौरान शहरवासियों (Townspeople) को खासी परेशानी हुई। अन्य कई इलाके भी जलमग्न (Submerged) रहे।

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार राज्य में लगातार बारिश होने से तापमान (Temperature) में दो से चार डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। रांची का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Share This Article