भारत

लाल किला हिंसा मामले में मोस्ट वांटेड मनिंदर सिंह गिरफ्तार, घर से दो तलवारें बरामद

नई दिल्ली: बीते 26 जनवरी को किसान द्वारा आयोजित ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला में हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मोस्ट वांटेड मनिंदर सिंह को पीतमपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मनिंदर के स्वरूप नगर स्थित घर से दो तलवारें भी बरामद की हैं। दिल्ली पुलिस मनिंदर सिंह से हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

आरोपी मनिंदर सिंह 26 जनवरी को बाइक पर अपने 5 साथियों के साथ ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए निकला था।

वह साथियों के साथ ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के बाद लाल किले में घुसा और वहां तलवार लहराते हुए डांस किया। इस दौरान इसने दूसरे प्रदर्शनकारियों को भी उकसाया।

आरोपी स्वरूप नगर इलाके में एक खाली प्लाट पर तलवार चलाने की ट्रेनिंग भी दे रहा था।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने लाल किला हिंसा मामले में दीप सिद्धू और इकबाल सिंह को गिरफ्तार किया था। सिद्धू पर अराजकता भड़काने और झड़प का आरोप लगाया गया है।

झड़प के दौरान, प्रदर्शनकारियों के एक वर्ग ने लाल किले में प्रवेश किया और सिख धार्मिक ध्वज फहराया। सिद्धू घटना के बाद फरार हो गया था।

वहीं, इकबाल 26 जनवरी को लाल किले से फेसबुक लाइव कर रहा था और लोगों को कह रहा था कि टॉप जाओ बब्बर शेरो। उस पर भीड़ को उकसाकर लाल किले पर झंडा फरहरवाने का आरोप है।

दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू पर 1 लाख और इकबाल सिंह पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा था। गौरतलब है कि 26 जनवरी के दिन ट्रैक्टर रैली में शामिल कुछ लोग राजधानी दिल्ली में पहुंच गए।

इसके बाद कई जगहों पर पुलिस और उपद्रवियों के बीच झड़प देखने को मिली।

इसी कड़ी आईटीओ होते हुए किसान लाल किला तक पहुंच गए यहां उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की और लाल किले पर धार्मिक झंड़ा फहरा दिया।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker