Homeखेलमहेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा की स्कूलिंग: टॉरियन वर्ल्ड स्कूल की...

महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा की स्कूलिंग: टॉरियन वर्ल्ड स्कूल की खासियतें और फीस विवरण

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

MS Dhoni’s Daughter Ziva’s Schooling: महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने भारत को 2007 T20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई।

वे इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने यह तीनों बड़े आईसीसी खिताब जीते हैं। उनकी लोकप्रियता सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी हर जानकारी को उनके प्रशंसक जानना चाहते हैं। इसी संदर्भ में, उनकी बेटी जीवा धोनी की शिक्षा को लेकर काफी उत्सुकता बनी रहती है।

जीवा धोनी की स्कूलिंग और शिक्षा प्रणाली

जीवा धोनी का जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह झारखंड की राजधानी रांची में स्थित टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। यह स्कूल झारखंड का प्रमुख बोर्डिंग स्कूल माना जाता है। इसकी स्थापना 2008 में अमित बाजला द्वारा की गई थी, जो लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़े हुए हैं और वर्तमान में इस स्कूल के चेयरमैन भी हैं।

टॉरियन वर्ल्ड स्कूल 65 एकड़ में फैला हुआ है और यहां पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद व अन्य सह-पाठयक्रम गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इस स्कूल को झारखंड के सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूलों में गिना जाता है। यहां छात्रों को पारंपरिक शिक्षा के अलावा घुड़सवारी, जैविक खेती (ऑर्गेनिक फार्मिंग), और विभिन्न खेलों की विशेष ट्रेनिंग भी दी जाती है।

फीस संरचना और अतिरिक्त सुविधाएं

  • इस स्कूल में नर्सरी (LKG) से लेकर 12वीं तक की शिक्षा दी जाती है। स्कूल की फीस संरचना इस प्रकार है:
  • LKG से 8वीं कक्षा तक की वार्षिक फीस लगभग 4.70 लाख रुपये है।
  • 9वीं से 12वीं तक की वार्षिक फीस लगभग 5.10 लाख रुपये है।
  • यह फीस ट्यूशन, किताबें, यूनिफॉर्म, और अन्य शैक्षणिक सामग्री को कवर करती है। स्कूल का इन्फ्रास्ट्रक्चर और शैक्षिक प्रणाली अत्याधुनिक है, जिससे छात्रों को संपूर्ण विकास के लिए एक बेहतरीन माहौल मिलता है।

खेल-कूद और अन्य गतिविधियां

इस स्कूल में पढ़ाई के अलावा छात्रों को खेल और अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यहां घुड़सवारी, तैराकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, और टेनिस जैसे खेलों की विशेष सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही, विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जै साथ ही, विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जैविक खेती और अन्य व्यावहारिक शिक्षाएं भी दी जाती हैं।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...