Latest NewsUncategorizedICU में भर्ती मुख्तार अंसारी की मौत, बढ़ाई गई सुरक्षा, पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात

ICU में भर्ती मुख्तार अंसारी की मौत, बढ़ाई गई सुरक्षा, पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Mukhtar Ansari Died: उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की गुरुवार को हार्ट अटैक (Heart Attack) आने के बाद मौत हो गई है।

जेल की बैरक में अचानक मुख्तार को हार्ट अटैक आने ने बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां हालत गंभीर होने के बाद उसे पहले ICU में फिर CCU में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। मुख्तार अंसारी की मौत से जुड़ी खबर आने के बाद मऊ और गाजीपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अंदर क्या हो रहा है किसी को कोई जानकारी नहीं मिली

बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम जेल में मुख्तार अंसारी की तबीयत फिर से खराब होने की जानकारी मिलने पर जिला अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल कई थानों की पुलिस के साथ मंडल कारागार पहुंचे। करीब 40 मिनट तक जेल के अंदर सभी अधिकारी रहे। अंदर क्या हो रहा है किसी को कोई जानकारी नहीं मिली।

40 मिनट बाद एम्बुलेंस आई जिसमें मुख्तार अंसारी को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। Heart Attack की खबर सामने आने पर मेडिकल कॉलेज के बाहर मीडिया का हुजूम लग गया। हर कोई मुख्तार अंसारी की स्वास्थ्य के बारे में जानकारी चाह रहा था। लेकिन इस बारे में कोई कुछ बताने को तैयार नहीं था। प्रिंसिपल डॉक्टर S K कौशल भी फोन नहीं उठा रहे थे। बाद में उनकी मौत होने की खबर सामने आई लेकिन तब भी घटना की पुष्टि नहीं हुई।

डॉक्टर ने उसे कब्जियत बताकर एनिमा लगाया था

बताते चलें कि सोमवार की रात मुख्तार मुख्तार को पेट दर्द की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। जहां डॉक्टर ने उसे कब्जियत बताकर एनिमा लगाया था। उसे 14 घंटे तक मेडिकल कॉलेज में रखकर देर शाम उसी दिन जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।

बुधवार को जिला अस्पताल के डॉक्टर के पैनल ने उसकी पुनः जांच की थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया था कि उसकी हालत में सुधार हो रहा है, उसे कुछ दवा भी दी गई। इस बीच MP MLA कोर्ट ने भी मुख्तार के स्वास्थ्य के बारे में संज्ञान लेते हुए जेल अधीक्षक से मेडिकल रिपोर्ट तालाब की थी।

मुख्तार को जहर देने का आरोप

जिस दिन मुख्तार की हालत बिगड़ी थी उस दिन परिवार के लोग भी उसे देखने आए थे। यहां मीडिया के समक्ष मुख्तार के बेटे उमर अंसारी व भाई अफजाल अंसारी ने खाने में मुख्तार को जहर देने का आरोप लगाया था। इसके पहले मुख्तार के वकील ने बाराबंकी कोर्ट में भी मुख्तार के हवाले से खाने में जहर देने का आरोप लगाया था। लेकिन जेल प्रशासन ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। अब उनकी मौत से तमाम तरह के सवाल फिर उठ रहे हैं।

टाइट कर दी गयी है सुरक्षा व्यवस्था

इधर, मुख्तार अंसारी की मौत की खबर के बाद मऊ और गाजीपुर समेत बांदा में सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गयी है। बड़ी संख्या में पैरा मिलिट्री फोर्स को तैनात कर दिया गया है। DGP मुख्यालय ने अलर्ट रहने के निर्दश जारी किये हैं।

spot_img

Latest articles

टुसू पर्व केवल उत्सव नहीं, किसानों की उम्मीद और प्रकृति से जुड़ा पर्व , राज्यपाल

Tusu Festival Organised at Morhabadi Ground: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार (Governor Santosh Gangwar)...

नगड़ी में कृषि मेला, वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

Agricultural Fair in Nagdi: युगांतर भारती, नवचेतना ग्रामीण संस्थान, Nature Foundation, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास...

रांची की सड़कों की बदलेगी सूरत, अब हर सड़क की होगी तय जिम्मेदारी

Face of Ranchi's Roads will Change: रांची शहर की सड़कों को साफ, सुरक्षित और...

विजय के समर्थन में राहुल गांधी का बयान, तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल

Rahul Gandhi's statement in Support of Vijay : तमिलनाडु के दौरे पर गए लोकसभा...

खबरें और भी हैं...

टुसू पर्व केवल उत्सव नहीं, किसानों की उम्मीद और प्रकृति से जुड़ा पर्व , राज्यपाल

Tusu Festival Organised at Morhabadi Ground: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार (Governor Santosh Gangwar)...

नगड़ी में कृषि मेला, वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

Agricultural Fair in Nagdi: युगांतर भारती, नवचेतना ग्रामीण संस्थान, Nature Foundation, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास...

रांची की सड़कों की बदलेगी सूरत, अब हर सड़क की होगी तय जिम्मेदारी

Face of Ranchi's Roads will Change: रांची शहर की सड़कों को साफ, सुरक्षित और...