महाराष्ट्र में मिले 43211 नए Corona संक्रमित, 19 की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: महाराष्ट्र में शुक्रवार को 43211 कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं तथा 24 घंटे में 19 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

सूबे में आज कोरोना के कुल 261658 मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 84352 एक्टिव कोरोना मरीज शामिल हैं। नागपुर मंडल में आज 2552 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं ।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पत्रकारों को बताया कि राज्य में आज 33356 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं।

राज्य में अब तक 71564070 लोगों की कोरोना जांच की गई और इनमें से 7124279 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इनमें से 6717125 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। राज्य में अब तक 141756 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

सूबे में कोरोना से ठीक होने का औसत 94.28 फीसदी और कोरोना मौत का औसत 1.98 फीसदी है। राजेश टोपे ने कोरोना नियमों का कठोरता से पालन करने की अपील नागरिकों से की है।

Share This Article